IIT JEE Exam 2021: 2021 से चार सत्रों में आयोजित होगी आईआईटी जेईई प्रवेश परीक्षा, बड़ा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2020, 06:53 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा कि वह जेईई मेन के परीक्षा कार्यक्रम को लेकर महत्‍वपूर्ण ऐलान की घोषणा की। ऐलान से पहले कहा था कि उन्‍हें इस संबंध में कई सुझाव मिले हैं।

IIT JEE Exam 2021: 2021 से चार सत्रों में आयोजित होगी आईआईटी जेईई प्रवेश परीक्षा, बड़ा फैसला

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा है कि जेईई (मेन्स) 2021 परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में चार सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि से 4 से 5 दिनों के बाद घोषित किया जाएगा। ​नई शिक्षा नीति के मद्देनजर, जेईई (मेन्स) 2021 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

अब चार सत्रों में आईआईटी- जेईई प्रवेश परीक्षा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्रालय ने जेईई-मेन अगले साल कराने को लेकर मिले सुझावों की समीक्षा की है। पोखरियाल ने पिछले सप्ताह छात्रों के साथ ऑनलाइन वार्ता में कहा था कि सरकार अगले वर्ष से एक साल में तीन या चार बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन कराने के सुझावों पर विचार कर रही है।


जेईई मेन्स 2021 मेन्स परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी
नई शिक्षा नीति के मद्देनजर, जेईई (मेन्स) 2021 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी -हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होने वाली परीक्षा, ऑफलाइन मोड में B.Arch के लिए परीक्षा कराई जाएगी। 

परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं
इससे पहले रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा था कि  जेईई (मेन 2021) के लिए पाठ्यक्रम पूर्ववर्ती वर्ष जैसा ही रहेगा और एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है जिसके तहत छात्रों को 90 (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 30 -30 सवालों) में से 75 सवालों (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 25-25 सवालों) का जवाब देने का विकल्प मिलेगा।

End of Article