CBSE Class 12th Topper 2022: 500 में से 500 अंक हांसिल कर तान्या सिंह ने किया टॉप, बुलंदशहर में जश्न का माहौल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 03:07 PM IST

CBSE 12th Topper Tanya Singh: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम आज 22 जुलाई 2022 को सुबह करीब 10 बजे जारी हो चुके हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस साल बुलंदशहर की तान्या सिंह ने टॉप किया है। योगी आदित्यनाथ ने तान्या को ऑल इंडिया टॉपर बनने के लिए बधाई दी है...

CBSE Class 12th Topper 2022: 500 में से 500 अंक हांसिल कर तान्या सिंह ने किया टॉप, बुलंदशहर में जश्न का माहौल

CBSE Class 12th Topper 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम आज 22 जुलाई 2022 को सुबह करीब 10 बजे जारी हो चुके हैं। जिसमें 92.71 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई ने बताया कि लड़कियों ने लड़कों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि 1.34 लाख छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।

इसके साथ ही अगर इस साल के टॉपर की बात करें तो, बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है।

तान्या सिंह ने बनी ऑल इंडिया टॉपर

इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हांसिल करके ऑल इंडिया टॉपर बन गई हैं। तान्या बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा है। जैसे ही तान्या सिंह के टॉप करने की खबर सामने आई वैसे ही पूरे बुलंदशहर और डीपीएस में जश्न का माहौल गूंज उठा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

CBSE की 12वीं कक्षा के परिणाम में देश में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन करने वालीं बुलंदशहर निवासी तान्या सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। बता दें कि बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में कुल 100 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है, वहीं डीपीेएस की एक और छात्रा भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 अंक मिले हैं। वहीं डीपीएस की ही स्टूडेंट सौम्या नामदेव ने 500 में से 497 नंबर हांंसिल किए हैं। अपने स्कूल के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन देक स्कूल के प्रिंसिपल भी काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

 कुल 92.71% छात्रों ने पास की परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। कुल 92.71% छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास कर लिया है। सभी छात्र कृपया ध्यान दें कि सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 



End of Article