एजुकेशन

कंप्यूटर प्रशिक्षण कराने के लिए संस्थानों की आवेदन प्रक्रिया शुरू, योगी सरकार की इस योजना से युवाओं को मिलेगा लाभ

Computer Training Scheme in Uttar Pradesh: यूपी में कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक संस्थान जनपदों में 8 जून से 21 जून, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवकों और युवतियों को उन्नत कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करना है।

Image

CM Yogi Adityanath

Computer Training Scheme in Uttar Pradesh: पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक और युवतियों को उन्नत कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 'ओ' लेवल और सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित कर रहा है। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक संस्थान जनपदों में 8 जून से 21 जून, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवकों और युवतियों को उन्नत कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करना है।

'नीलिट' मान्यता प्राप्त संस्थानों में होगा प्रशिक्षण

निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग डॉ. वन्दना वर्मा ने बताया कि भारत सरकार की अधिकृत संस्था 'नीलिट' से मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in और obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध हैं।

आवेदन करने के बाद, संस्थानों को ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति डाउनलोड करके, हस्ताक्षरित प्रिंटआउट के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को 21 जून, 2024 को शाम 5:00 बजे तक निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, 10 वां तल, अशोक मार्ग, लखनऊ या संबंधित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदनों की समीक्षा और संस्थानों की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article