एजुकेशन

AP SSC Supplementary Hall Ticket 2024: जारी हुए आंध्र प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, जानें कब से है परीक्षा

AP SSC Supplementary Hall Ticket 2024 Download: आंध्र प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सरकारी परीक्षा निदेशालय, आंध्र प्रदेश ने इन हॉल टिकट को bse.ap.gov.in पर जारी किया है, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। जानें सप्लीमेंट्री परीक्षा का पूरा शिड्यूल

Image

आंध्र प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

AP SSC Supplementary Hall Ticket 2024 Download: आंध्र प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सरकारी परीक्षा निदेशालय, आंध्र प्रदेश ने इन हॉल टिकट को आज 17 मई 2024 को जारी किया। उम्मीदवारों को AP SSC Supplementary Hall Ticket 2024 डाउनलोड करने के लिए bse.ap.gov.in पर जाने की जरूरत है, हालांकि यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी Andhra Pradesh SSC Supplementary Hall Ticket 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश बोर्ड 2024 कक्षा 10 के छात्र जो एपी एसएससी परीक्षा 2024 (AP SSC Supplementary Exam 2024) उत्तीर्ण नहीं कर सके, वे इस सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। जानें सप्लीमेंट्री परीक्षा का पूरा शिड्यूल

AP SSC Supplementary Exam Schedule

आंध्र प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का शिड्यूल 2024

AP SSC Supplementary Exam 2024 Date, कब से है परीक्षा

एपी एसएससी एएसई 2024 का आयोजन 24 मई से 3 जून 2024 तक किया जाना है। छात्र एपी 10वीं सप्लीमेंट्री हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर, इस लिंक पर क्लिक करें S.S.C ADVANCED SUPPLEMENTARY EXAMINATIONS HALLTICKETS Download MAY - 2024

चरण 3: एक नई विंडो खुलेगी, एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4: AP SSC Supplementary Hall Ticket 202 स्क्रीन पर आ जाएगा।

चरण 5: इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट प्राप्त करें।

AP SSC Result 2024, एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट का डेटा

आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 22 अप्रैल को एपी एसएससी 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा की। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.69% दर्ज किया गया, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कों का रिजल्ट 84.32% गया, जबकि लड़कियों का 89.17% गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article