एजुकेशन

AP Inter Hall Tickets 2023: कब आएगा एपी इंटर एडमिट कार्ड, 15 मार्च से होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 7, 2023, 02:36 PM IST

AP Inter Hall Tickets 2023: एपी इंटर एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की ओर से एपी इंटर एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Image

AP Inter Admit Card 2023

Photo : iStock

AP Inter Hall Tickets 2023, AP Inter 1st Year and 2nd Year Admit Card 2023: एपी इंटर एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है।बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की ओर से एपी इंटर एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें लॉगिन डिटेल की आवश्यकता होगी।

AP Inter Exam 2023 Date: कब होगी परीक्षा

आधिकारिक सूचना के अनुसार, एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा 15 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 16 मार्च से 4 अप्रैल 2023 तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

AP Inter Hall Tickets 2023 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एपी इंटर एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download AP Inter Hall Tickets 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एपी इंटर हॉल टिकट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
AP Inter Exam 2023: प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट

एपी इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 15 अप्रैल से 25 अप्रैल और 30 अप्रैल से 10 मई 2023 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह जी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article