एजुकेशन

Allahabad University Admission 2024: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बिना CUET स्कोर के भी मिल सकेगा एडमिशन, जानें पूरी खबर

Allahabad University Admission 2024: 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए CUET यूजी परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है, इस परीक्षा में मिले मार्क्स के अनुसार, विद्यार्थियों को कॉलेज में एडमिशन मिलता है, लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय अब बिना CUET स्कोर के भी दाखिला देगा, जानें पूरी खबर

Image

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन 2024

Allahabad University Admission 2024: 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए CUET यूजी परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है, यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसमें मिले मार्क्स (CUET Score) के अनुसार, विद्यार्थियों को कॉलेज में एडमिशन मिलता है, लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय अब बिना CUET स्कोर के भी दाखिला देने की तैयारी कर रहा है। यह नियम इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में भी लागू होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए CUET Score के साथ साथ इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट को भी आधार बनाया जाएगा। इस संबंध में गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है।

CUET (केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा) भारत में विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इस साल यह परीक्षा हो चुकी है लेकिन रिजल्ट अभी आना बाकी है।

इस पूरे मामले में सबसे जरूरी यह है एडमिशन में प्राथमिकता सीयूईटी यूजी स्कोर वाले स्टूडेंट्स को दी जाएगी। लेकिन यह कोई छोटी खबर नहीं कि सीट खाली रहने पर इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट को आधार बनाकर एडमिशन दिया जाएगा।

पिछले साल के डाटा की बात करें, तो अधिकांश कॉलेजों में स्नातक की 50 से 60 फीसदी ही सीटें भरी थीं। इन्हीं सीटों को भरने के लिए

विवि ने बगैर सीयूईटी स्कोर के एडमिशन देने का निर्णय लिया है।

इविवि में कैसे मिलेगा एडमिशन

इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को केवल एक बार ही पंजीकरण का मौका मिलेगा। छात्रों को पहले विवि में रजिस्ट्रेशन करना होता था, इसके बाद उस कॉलेज में पंजीकरण करना पड़ता था, जिसमें वह प्रवेश लेना चाहता था। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार इलाहाबाद विवि में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को कॉलेज में दाखिले के वक्त पंजीकरण नहीं देनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article