एजुकेशन

AISSEE 2024 Admit Card: जारी हुआ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें चेक

AISSEE 2024 Admit Card Download Link: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) - 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है, छात्र यहां डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड

AISSEE 2024 Admit Card Download Link: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) - 2024 के लिए उपस्थित होंगे, वे एनटीए एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से AISSEE 2024 Admit Card Download कर सकते हैं।

कब है परीक्षा - AISSEE 2024 Exam Date

AISSEE 2024 परीक्षा 28 जनवरी 2024 को देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके उक्त वेबसाइट से अपने संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ सकते हैं। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे निम्नलिखित स्टेप्स की मदद लें।

एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2024: कैसे डाउनलोड करें

  • एनटीए एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article