इंग्लिश का फ्रेज 'Whats Your 20' का क्या मतलब है, सवाल में क्या है अंक का मतलब?

अंग्रेजी भाषा में कई स्लैंग और फ्रेज का इस्तेमाल किया जाता है। उसमें से एक 'Whats your 20' के बारे में आज हम जानेंगे। इसके बारे में आज की युवा पीढ़ी को जानना जरूरी है, ताकि आपकी इंग्लिश भी एडवांस हो जाए।

अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे मुहावरे, स्लैंग (Slang) और कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता है, जिनका शाब्दिक अर्थ उनके वास्तविक अर्थ से बिल्कुल अलग होता है। अक्सर हॉलीवुड फिल्मों, वेब सीरीज या विदेशी दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान आपने एक दिलचस्प वाक्य सुना होगा— "What's your 20?" या "What is your 20?" इस वाक्य को पहली बार सुनने पर ऐसा लगता है कि सामने वाला व्यक्ति किसी संख्या, उम्र या गणित के सवाल के बारे में पूछ रहा है, लेकिन इसका मैथ्स से दूर-दूर तक कोई रिश्ता-नाता नहीं है। सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी भाषा की समझ बढ़ाने के लिए यह फ्रेज काफी दिलचस्प है। आइए आपको इसके अर्थ और उपयोग के बारे में विस्तार से बताएं -

इंग्लिश का फ्रेज 'Whats Your 20' का क्या मतलब है

इंग्लिश का फ्रेज 'Whats Your 20' का क्या मतलब है


'What's your 20' का आसान भाषा में अर्थ

सरल और सीधी भाषा में अगर इसे समझाया जाए तो "What's your 20?" का मतलब होता है: "आप इस समय कहां हैं?" (What is your current location?)। जब भी कोई व्यक्ति इस फ्रेज का इस्तेमाल करता है, तो वह आपकी मौजूदा लोकेशन या स्थिति के बारे में जानना चाह रहा होता है।

End of Feed