एजुकेशन

चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं राघव चड्ढा, इस विदेशी यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई, कौन सी डिग्री की है हासिल?

Raghav Chadha Education Qualification: राज्यसभा में जनहित में बोलने वाले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है। बता दें उन्हीं की पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को इस संबंध में पत्र लिखते हुए कहा कि (Raghav Chadha MP) डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाया जाता है। (Raghav Chadha Age) 37 वर्षीय राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी स्पीकर बनाने का अनुरोध किया है। इस बीच जानते हैं कौन हैं राघव चड्ढा, किस यूनिवर्सिटी से हैं पढ़े और उनके पास कौन सी डिग्री है?

Image

(Image- TNN)

Raghav Chadha Education Qualification: राज्यसभा में जनहित में बोलने वाले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है। बता दें उन्हीं की पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को इस संबंध में पत्र लिखते हुए कहा कि (Raghav Chadha MP) डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाया जाता है। (Raghav Chadha Age) 37 वर्षीय राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी स्पीकर बनाने का अनुरोध किया है। पार्टी ने अपने पत्र में ये भी कहा है कि राघव चड्ढा को आप (AAP) के कोटा से बोलने का समय भी न दिया जाए। इस बीच जानते हैं कौन हैं राघव चड्ढा, किस यूनिवर्सिटी से हैं पढ़े और उनके पास कौन सी डिग्री है?

बता दें कि राघव चड्ढा अप्रैल 2022 से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। वह बीते काफी समय से अपने द्वारा संसद में उठाए गए आम आदमी के आम मुद्दों को लेकर चर्चा में बने थे।

राघव चड्ढा कौन हैं? Raghav Chadha Kaun hai

राघव चड्ढा भारतीय राजनेता हैं और Aam Aadmi Party (AAP) के युवा चेहरों में गिने जाते हैं। वह Rajya Sabha के सदस्य हैं और अपनी साफ छवि, आर्थिक मुद्दों की समझ और तेज बहसों के लिए जाने जाते हैं।

राघव चड्ढा कितने पढ़े लिखे हैं? Raghav Chadha Education Qualification

राघव चड्ढा काफी पढ़े लिखे नेता हैं। वे भारतीय राजनेता होने के साथ साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं, जो वित्त और कानून के क्षेत्र में अपने दमदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से B.Com (Hons.) की डिग्री हासिल की है। महज 22 वर्ष की उम्र में ही 'इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (ICAI) द्वारा प्रमाणित सबसे कम उम्र के CA बन गए। इसके अलावा, उन्होंने 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' (LSE) से एक 'एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम' भी पूरा किया है। यही नहीं, उन्हें Harvard रिटर्न भी जाना जाता है।

कौन हैं अशोक मित्तल (Who is Ashok Mittal)?

अशोक मित्तल पंजाब स्टेट से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। वे अप्रैल 2022 में राज्यसभा में चयनित हुए थे। वे कई संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं, जिसमें रक्षा समिति, वित्त समिति प्रमुख है। इसके साथ ही उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री ग्रुप का फरवरी 2026 में सदस्य बनाया गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article