Aaj Ki Sarkari Naukri 19 March 2026 (आज की सरकारी नौकरी 19 मार्च 2026): मार्च 2026 में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कई बड़े अवसर सामने आए हैं। बैंकिंग, रेलवे, टेक्निकल, पुलिस, हेल्थ और PSU सेक्टर में हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं। मार्च 2026 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद अहम महीना है। अलग-अलग सेक्टर में बड़ी संख्या में वैकेंसी निकलने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन करें और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ें। खास बात यह है कि 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और प्रोफेशनल उम्मीदवार तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं 19 मार्च के आसपास की 10 बड़ी सरकारी नौकरियों के बारे में-
1. NIC भर्ती 2026
नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने 376 साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन GATE रिजल्ट के बाद शुरू होगा।
2. IIFCL भर्ती 2026
आईआईएफसीएल भर्ती 2026: इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) ने ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) और ग्रेड बी (प्रबंधक) पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 18 मार्च, 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 37 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार 10 अप्रैल, 2026 तक आईआईएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iifcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
3. SIDBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती
स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में AI समेत कई स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है। सिडबी की यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए गोल्डन चांस है, जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
4. UPSSSC भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। PET पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और अच्छी सैलरी दी जाएगी।न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
6. रेलवे अप्रेंटिस भर्ती
वेस्टर्न रेलवे में 5000 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
7. HPCL भर्ती 2026
हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 700 से ज्यादा अधिकारी और इंजीनियर पदों पर भर्ती, आवेदन 25 मार्च तक। कंपनी अलग-अलग तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर 700 से अधिक रिक्तियां भरने जा रही है. इसमें जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर और अन्य कई पद शामिल हैं।
8. DSSSB भर्ती
दिल्ली में 900 से अधिक पदों पर जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए आवेदन जारी हैं।
9. इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत हजारों पदों पर आवेदन जारी हैं, अंतिम तिथि 1 अप्रैल तक है।
10. IDBI बैंक भर्ती
IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है, आवेदन 19 मार्च तक। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती निकाली है। जो अभ्यर्थी बैंक में बढ़िया नौकरी पाना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट www.idbi.bank.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
