Haryana Police Constable Recruitment 2026 Registration: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए एक खुशखबरी है। 5500 पदों के लिए उम्मीदवारों को एक और मौका दिया जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए एक बार फिर आवेदन विंडो खोलने के फैसला लिया है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार hssc.gov.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं।
बता दें कि आवेदन विंडो 43 दिनों बाद एक बार फिर खोली गई है। पहले भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी से 31 जनवरी की थी। अब मार्च 16 को विडो उन उम्मीदवारों के लिए खोली गई है। दरअसल, निर्देश संख्या 22/12/2019-1GSIII, दिनांक 14-01-2026 पर गहन विचार करने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है। इस नए नियम के तहत आवेदन विंडो दोबारा खोली गई है।
क्या है हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि?
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 16 मार्च को आवेदन विंडो पुनः खोली गई है। आवेदन करने के लिए छात्रों के पास केवल 19 मार्च रात 11.59 बजे तक का समय है। 19 मार्च को आवेदन विंडो बंद हो जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों का आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा।
कैसे करें हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन?
- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए hssc.gov.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद वैध ईमेल और मोबाइल नंबर की इस्तेमाल करते हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को एक बार फिर चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका पीडीएफ बनाएं। साथ ही प्रिंट आउट लेना न भूलें।
कितने पदों के लिए निकाली गई है पुलिस कांस्टेबल भर्ती
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 5500 पदों के लिए निकाली गई है। जिसमें 4500 पुरुष कांस्टेबल पद हैं और 600 महिला कांस्टेबल पद है। यह दोनों ही जनरल ड्यूटी के पद हैं। इसके बाद 400 पुरुष कांस्टेबल पद गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के लिए है।
