एजुकेशन

आज की सरकारी नौकरी 18 मार्च 2026: SSB में 1060 पदों पर भर्ती, UPSSSC ने 402 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

Aaj Ki Sarkari Naukri 18 March 2026 (आज की सरकारी नौकरी 18 मार्च 2026): सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्र से लेकर तमाम राज्यों में हजारों पदों पर सरकारी नौकरी निकली हुई है। आज की सरकारी नौकरी में SSB में 1060 भर्ती का नोटिफिकेशन है, UPSSSC ने बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया।

Image

Aaj Ki Sarkari Naukri 18 March 2026: आज की सरकारी नौकरी

Aaj Ki Sarkari Naukri 18 March 2026 (आज की सरकारी नौकरी 18 मार्च 2026): सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्र से लेकर तमाम राज्यों में हजारों पदों पर सरकारी नौकरी निकली हुई है। 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रह हैं कि देश में कहां कहां सरकारी नौकरी भर्ती निकली है और इनके लिए आवेदन की लास्ट डेट कब है। आज की सरकारी नौकरी में SSB में 1060 भर्ती का नोटिफिकेशन है, UPSSSC ने बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया।

SSB Recruitment 2026: SSB में 1060 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के 1060 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 21 से 27 मार्च 2026 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 80 हजार से ज्यादा सैलरी मिलेगी।

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC बोरिंग तकनीशियन भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के लिए 10वीं पास होना और उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (UPPET) 2025 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है।

UP Special Teacher Vacancy: स्पेशल टीचर (JTC ग्रेड) के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लखनऊ ने स्पेशल टीचर (JTC ग्रेड) के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन की लास्ट डेट 4 मई तय की गई है।

Surat Nagar Nigam Bharti: सूरत नगर निगम में 1924 पदों का नोटिफिकेशन जारी

रत नगर निगम ने अलग-अलग विभागों में बड़ी भर्ती जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1924 पदों को भरा जाएगा। इनमें क्लर्क, इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, ड्राइवर, टेक्निकल असिस्टेंट जैसे कई पद शामिल हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार Surat Municipal Corporation की आधिकारिक वेबसाइट जाएं।

IDBI Bank Recruitment: IDBI बैंक में 1300 पदों पर भर्ती

आईडीबीआई बैंक ने 1300 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Haryana Police Constable Recruitment: हरियाणा कांस्टेबल भर्ती

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए एक खुशखबरी है। 5500 पदों के लिए उम्मीदवारों को एक और मौका दिया जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए एक बार फिर आवेदन विंडो खोलने के फैसला लिया है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार hssc.gov.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए hssc.gov.in पर जाएं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article