एजुकेशन

16 March History: वो दिन जब बना था शतकों का शतक, पढ़ें 16 मार्च की एतिहासिक घटनाएं

March 16 Historical Events (Aaj ka Itihas Kya Hai): मार्च का महीना क्रिकेट से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। ये वही दिन है जब सचिन ने एशिया कप के एक मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुये मीरपुर स्थित शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में सैकड़ा जड़कर एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। पढ़ें 15 मार्च की एतिहासिक घटनाएं

Image

आज का इतिहास 16 मार्च

March 16 Historical Events (आज का इतिहास/ Aaj ka Itihas 16 March): मार्च का महीना क्रिकेट से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। 16 मार्च भी क्रिकेट के लिए ऐसा ही एक ऐतिहासिक दिन है। (16 March History in Hindi) भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है और सचिन तेंदुलकर किसी भगवान से कम नहीं हैं। (16 March History) सोलह मार्च, 2012 वह दिन है जब सचिन ने एशिया कप के एक मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुये मीरपुर स्थित शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में सैकड़ा जड़कर एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। (16 March in Indian History) दरअसल एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन का यह 49वां शतक था और टेस्ट क्रिकेट में वह 51 शतक पहले ही लगा चुके थे। इस तरह मास्टर ब्लास्टर ने शतकों का शतक पूरा किया।

भारत रत्न से सम्मानित सचिन यह कीर्तिमान रचने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। (March 16 History) इस मुकाम तक अभी कोई नहीं पहुंचा है।

March 16 Historical Events

देश-दुनिया के इतिहास में 16 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1527 : बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया।

1693 : इंदौर के होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होलकर का जन्म।

1846 : प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।

1901 : स्वतन्त्रता सेनानी पी श्रीरामुलु का जन्म।

1910 : इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म। उन्होंने भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए क्रिकेट खेला।

2000 : पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने जावेद इकबाल को मौत की सजा सुनाई, जिसने 6 से 16 साल की उम्र के बच्चों के साथ दरिंदगी के बाद उनकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उनके शवों को काट-काटकर तेजाब में डाला। अदालत ने जावेद को उसी तरह मारने का आदेश दिया था जैसे वह बच्चों को मारता था, लेकिन उसने सजा की तामील से पहले ही आत्महत्या कर ली।

2014 : क्रीमिया में यूक्रेन से अलग होने और रूस के साथ जाने के लिए जनमत संग्रह हुआ। कई देशों के विरोध के बाद भी रूस ने जनमत संग्रह के बाद क्रीमिया को अपने में मिला लिया।

2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य मुंबई में डॉ. बी आर आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63-दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन किया।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article