दिल्ली

Delhi News: बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 49 लाख ठगने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

देश की राजधानी नई दिल्ली में 71 साल की बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 49 लाख रुपये ठगने वाले तीन साइबर शातिर अपराधियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर महिलाओं को धमकाते थे। पुलिस पहले ही छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Image

डिजिटल अरेस्ट की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार (AI Image)

Delhi News: इन दिनों साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन साइबर ढग डिजिटल अरेस्ट का झांसा रचकर कई लोगों को लाखों-करोड़ों रुपये की चंपत लगा चुके हैं। ऐसे ही साइबर ठगों के चंगुल में दिल्ली में 71 साल की एक बुजुर्ग महिला भी फंस गई। बुजुर्ग से साइबर ठगों ने 49 लाख रुपये ठग लिए थे, अब इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने 71 वर्षीय बुजुर्ग से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लॉ इनफोर्समेंट अधिकारी बनकर महिला को डराया और उन्हें ठगी का शिकार बनाया था। आरोपियों के नाम अर्जुन सैनी, विमलेश और मोहम्मद आबिद उर्फ मुबाशिर हैं।

आरोपियों में से अर्जुन सैनी लखनऊ का निवासी है और उसने ठगी के लिए अपने नाम पर बैंक खाता खोलकर उसे विमलेश को सौंप दिया था। बीएससी कर रहे विमलेश ने साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराए। 10वीं तक पढ़ा मोहम्मद आबिद ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अकाउंट किट हासिल कर उसे साइबर सिंडिकेट को बेचा था।

दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने यूपी पुलिस की मदद से लखनऊ में छापेमारी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहते थे। लेकिन पुलिस ने भी हार नहीं मानी और तकनीकी निगरानी व स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया।

बता दें कि इससे पहले क्राइम ब्रांच ने 6 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी पुलिस अधिकारी और सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों का रूप धारण करते थे और पीड़ितों को कानूनी नतीजों की झूठी धमकी देकर फंसाते थे। एक बार जब पीड़ित डर जाता था तो यह उन्हें पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर कर देते थे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article