Delhi Jahangirpuri Violence Updates: जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार, सुनवाई दो हफ्ते के लिए टली
Delhi Jahangirpuri Violence Case News in Hindi: एनडीएमसी जहांगीरपुरी में अपना दो दिनों का अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही है। हालांकि अभी इस पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोक लगी हुई है। इस मामले में आज भी सुनवाई जारी है। सुनवाई से पहले याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हो रहे कपिल सिब्बल ने खास ट्वीट के जरिए अपने इरादे को जाहिर किया।
इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने की जानकारी मिलने पर कुछ लोग सड़क से अपना अतिक्रमण हटाते देखे गए। एनडीएमसी के इस अतिक्रमण विरोधी अभियान पर सियासत भी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने इसका विरोध किया है। ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गरीब लोगों के खिलाफ काम कर रही है। ओवैसी ने इस अभियान को लेकर केजरीवाल से भी सवाल पूछे हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि एक खास समुदाय को प्रताड़ित करने का नया फरमान जारी कर दिया गया इससे पूरे देश का माहोल खराब होगा। समय रहते लगाम नहीं लगी तो ये घटिया राजनीति देश को ले डूबेगी!
Delhi Jahangirpuri Violence Live News Updates:
अब तक पांच बार नोटिस भेजे गए
एमसीडी की तरफ से तुषार मेहता ने कहा कि जो सड़क पर अवैध था सिर्फ उसे हटाया गया है। किसी के साथ ज्यादती नहीं की गई है। अदालत में विपक्ष गलत बयावनी कर रहा है। अतिक्रमण की कार्रवाई पहले से ही जारी थी। बुधवार को जो हुआ वो उसी का हिस्सा था। अब तक पांच बार नोटिस दी जा चुकी है। पहला नोटिस 19 जनवरी को, दूसरा फरवरी में दिया गया था। जमीयत की तरफ से अदालत को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने का काम हाईकोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट में गरमागरम बहस
वृंदा करात के वकील ने कहा कि माननीय अदालत के आदेश के बाद भी कार्रवाई जारी रही तो पीठ ने कहा कि हम इस मामले को देखेंगे। कपिल सिब्बल ने कहा कि लो विध्वंस पर स्टे चाहते हैं। जब वो इस बात को अदालत के सामने रख रहे हैं तो उनका मानान साफ है कि वो इस खास क्षेत्र की बात कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी
जहांगीरपुरी केस में सुनवाई शुरू हो चुकी है। सुनवाई से पहले बीजेपी नेताओं ने कहा कि जब विपक्षी दलों का राजनीतिक पर्यटन जारी है तो अरविंद केजरीवाल जी पीछे क्यों रह गए। बता दें कि विपक्षी दलों ने कहा था कि केंद्र सरकार एक शाक समाज को निशाना बना रही है।
कपिल सिब्बल का खास ट्वीट
जहांगीरपुरी जाएगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
जहांगीरपुरी अतिक्रमण मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इन सबके बीच कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल इलाके का दौरा करेगा। इस विषय पर विपक्षी दल नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगा चुके हैं कि बुलडोजर किसी खास समाज के आशियाने पर नहीं बल्कि संविधान पर चला है। कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज
जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई होने वाली है। अदालत ने 21 अप्रैल तक रोक लगा दी थी। इस संबंध में सियासी दलों की तरफ कई तरह की प्रतिक्रिया आई। सीपीएम ने कहा कि एक खास समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया था।
हथियार जब्त कर लिए होते, तो हमें यह दिन देखने की जरूरत नहीं होती- ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जहांगीरपुरी पहुंचे, जहां आज पहले अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ही अनुमति नहीं दी तो यात्रा कैसे हुई? लोगों के पास हथियार कैसे थे? अगर उन्होंने (पुलिस) उन्हें रोक दिया होता और हथियार जब्त कर लिए होते, तो हमें यह दिन देखने की जरूरत नहीं होती।
'एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है'
जमीयत उलेमा हिंद के सचिव नियाज अहमद फारूकी ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा, 'हमें पता था कि जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। हमने इस अभियान को रोकने के लिए उत्तरी दिल्ली के मेयर, पुलिस और मुख्य सचिव को नोटिस भेजा है। इस तरह की कार्रवाई से एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए।'
JCB मतलब 'जेहाद कंट्रोल बोर्ड' : जीवीएल नरसिम्हन
जहांगीरपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रोका गया
दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) ने कहा है कि जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को रोक दिया गया है।
"Anti-encroachment drive has been stopped in Jahangirpuri area," says Special Commissioner of Police, Law & Order, Delhi Police pic.twitter.com/1yOj3cqWkG
— ANI (@ANI) April 20, 2022
एनएमसीडी की कार्रवाई असंवैधानिक-वृंदा करात
जहांगीरपुरी पहुंचीं माकपा नेता वृंदा करात ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान रोक दिया गया है। करात ने कहा कि वह लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का अपील करती हैं। लोगों को सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार करना चाहिए। अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया संविधान के खिलाफ थी। स्पेशल सीपी ने भरोसा दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप अब कोई भी तोड़-फोड़ की कार्रवाई नहीं होगी।
भाजपा मुख्यालय पर चले बुलडोजर-राघव चड्ढा
जहांगीरपुरी में एनएमसीडी की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बयान दिया है। चड्ढा ने कहा कि भाजपा देश में जगह-जगह दंगे करा रही है। देश में दंगे अगर रोकने हैं तो भाजपा मुख्यालय पर बुलडोजर चलाने की जरूरत है। गृह मंत्री खुद दंगे करा रहे हैं। पिछले आठ सालों में भाजपा ने देश भर में रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी लोगों को बसाया है। ये इनके जरिए दंगे कराती है। भाजपा बताए उसने देश में कहां-तहां बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या को बसाया है।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
अतिक्रमण हटाने के दौरान दो लोगों ने पुलिस पर पत्थर चलाए। ये लोग मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लिया है।
CJI का आदेश- MCD के अधिकारियों तक तत्काल पहुंचाएं फैसले की कॉपी
कोर्ट के आदेश का तुरंत अनुपालन न करने पर सीजेआई ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। सीजेआई ने वकील दुष्यंत दवे से अधिकारियों का नंबर लिया है। सीजेआई ने आदेश की कॉपी उत्तरी एमसीडी के मेयर, एसीडी के कमिश्नर एवं पुलिस कमिश्नर तक पहुंचाने का आदेश दिया है। सीजेआई ने अतिक्रमण की कार्रवाई तुरंत रोकने के लिए कहा है।
मंदिर-मस्जिद दोनों जगहों का अतिक्रमण हटाया गया
स्थानीय लोगों में कुछ लोगों ने एनसीडी की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को सही बताया है तो कुछ लोगों ने कहा कि यह एकतरफा कार्रवाई की गई है। जामा मस्जिद के पास स्थित मंदिर के अवैध हिस्से को भी तोड़ा गया है।
जामा मस्जिद के गेट पर पहुंचा बुलडोजर, अवैध हिस्सा को तोड़ा गया
एनडीएमसी का बुलडोजर जामा मस्जिद के गेट पर पहुंचा है और उसने मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ा है। जामा मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने का काम जारी है। यहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
#WATCH | Anti-encroachment drive underway at Jahangirpuri area of Delhi by North Delhi Municipal Corporation pic.twitter.com/jZ76MOq9Le
— ANI (@ANI) April 20, 2022
जहांगीरपुरी मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने का काम जारी
जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। एससी इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करेगा।
बुलडोजर के चालक ने क्या कहा
जहांगीरपुरी अतिक्रमण हटाने पहुंचे एक बुलडोजर के चालक ने बताया कि सड़क पर बनाई गईं दुकानों एवं निर्माण को हटाया जाएगा। इससे पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि पूरी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा।
जहांगीरपुरी में एक्शन में NDMC का बुलडोजर, इलाके से हटाए जा रहे अवैध अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर
जहांगीरपुरी की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए एनडीएमसी का बुलडोजर पहुंच गया है। यह बुलडोजर पिछले 10 से 12 सालों में हुए अतिक्रमण को हटाएगा। एनडीएमसी की यह बड़ी कार्रवाई है। जहांगीरपुरी के बड़े इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलेगा।
बुलडोजर चलाने से पहले सुरक्षाबलों का सी ब्लाग में फ्लैग मार्च
जहांगीरपुरी में एनडीएमसी अपना अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू करने जा रहा है लेकिन इसके पहले पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सी ब्लाक में फ्लैग मार्च शुरू किया है। इसके बाद सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाए जाएंगे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा है कि जहांगीरपुरी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।
फुटपाथ पर लोगों ने बनाए हैं आशियाने
जहांगीरपुरी में फुटपाथ के आस-पास लोगों ने रहने के लिए अपने आशियाना बना रखे हैं। बुलडोजर के भय से लोग अब अपना सामान समेट रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे यहां पर 10-12 साल से रहते आए हैं। सामान समेट रही एक महिला ने कहा कि उसके पास एमसीडी की पर्ची है। दुकान मिल जाने पर वे यहां से हट जाएंगे।
ओवैसी-अमानतुल्ला खान ने किया विरोध
एनडीएमसी के अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने इस अभियान का विरोध करते हुए कहा है कि भाजपा दिल्ली के शांति पूर्वक माहौल को रमजान के महीने में खराब करना चाहते हैं, MCD का इस्तेमाल कर अब जहांगीरपुरी में अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चलाने और एक खास समुदाय को प्रताड़ित करने का नया फरमान जारी किया गया है। वहीं, ओवैसी का कहना है कि भाजपा ने गरीबों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। उन्होंने केजरीवाल पर भी सवाल उठाए हैं।
अभियान से पहले अतिक्रमण हटाने लगे लोग
एनडीएमसी का अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने से पहले बुधवार सुबह जहांगीरपुरी में लोग सड़क से अपना सामान हटाने लगे। अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने से पहले उत्तर पश्चिम दिल्ली की डीसीपी उषा रंगनानी ने इलाके का दौरा कर जायजा लिया।
जहांगीरपुरी में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती
सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी कार्रवाई
एनडीएमसी सिविल लाइंस जोन के सहायक आयुक्त ने डीसीपी को लिखे पत्र में कहा, 'आप (पुलिस) से 20 अप्रैल या 21 अप्रैल को (सुबह 9.30 बजे से) अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला पुलिस/बाहरी बल सहित कम से कम 400 पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाता है।'

