Monkeypox in Delhi: दिल्ली में अब सामने आया, मंकीपॉक्स का तीसरा मामला,विदेशी है संक्रमित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 05:05 PM IST

Delhi monkeypox third case: दिल्ली में रह रहे एक विदेशी गरिक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है सूत्रों के अनुसार पीड़ित को बुखार और शरीर पर जख्मों के बाद एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज हो रहा है।

Monkeypox in Delhi: दिल्ली में अब सामने आया, मंकीपॉक्स का तीसरा मामला,विदेशी है संक्रमित

दिल्ली में 35 वर्षीय एक विदेशी नागरिक मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया। उसने हाल में कहीं यात्रा नहीं की है। यह मंकीपॉक्स का देश में आठवां और दिल्ली में तीसरा मामला है, मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आने के बाद स्वास्‍थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब तक दिल्ली में मंकी पॉक्स के कुल तीन मामले सामने आ चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार उसे पिछले कुछ दिन से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे  उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे भेजा गया था रिपोर्ट सोमवार शाम को आई जिसमें वह संक्रमित पाया गया है। 

दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी

लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती दिल्ली के मंकीपॉक्स के पहले मरीज को छुट्टी दे दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पश्चिमी दिल्ली का यह निवासी पिछले महीने मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था।अधिकारियों ने बताया कि उनके संपर्क में आए चिकित्सक सहित 14 लोगों को पृथक किया गया, लेकिन इनमें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि उसे सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

नाइजीरियाई नागरिक की हालत स्थिर

इस बीच, शहर के दूसरे मंकीपॉक्स के मरीज तथा नाइजीरियाई नागरिक की हालत स्थिर है।उन्होंने बताया कि उसे बुखार है, त्वचा पर फोड़े हैं। इलाज के लिए उसे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।अधिकारियों ने बताया कि अन्य दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के सात मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो मामले दिल्ली के थे।

End of Article