Delhi : बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे, आग की चपेट में आई चलती बस, फिर धूं-धूं कर जली 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 04:24 PM IST

School Bus fire : दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 7 में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, बच्चों को ले जा रही स्कूल की एक बस में आग लग गई। बस से धुंआ निकलता देख लोगों ने बस के ड्राइवर को बताया और फिर आनन-फानन में बस रोककर बच्चों को निकाला गया।

Delhi : बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे, आग की चपेट में आई चलती बस, फिर धूं-धूं कर जली 

School Bus fire : दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 7 में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, बच्चों को ले जा रही स्कूल की एक बस में आग लग गई। बस से धुंआ निकलता देख लोगों ने बस के ड्राइवर को बताया और फिर आनन-फानन में बस रोककर बच्चों को निकाला गया। थोड़ी ही देर में बस आग की चपेट में आ गई और देखते-देखते ही धूं-धूं कर जलने लगी। गनीमत रही कि समय रहते ही बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बस में 21 बच्चे सवार थे। यह घटना दिन के दो बजकर 15 मिनट की है।

बस की आग पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। बस में आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई  है। प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गई है।

अधिकारी के अनुसार, उन्हें दोपहर 2.15 बजे दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बस में आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हादसे के बाद बस के पास खड़ी एक वैगनआर कार में भी आग लग गई। इस बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

End of Article