Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो 6 अगस्त को पिंक और ग्रे लाइन पर लोगों को देगी बड़ी सौगात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2021, 09:08 AM IST

Delhi Metro Pink Gray Line News: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को 6 अगस्त को बड़ी सौगात मिलने जा रही है केंद्रीय मंत्री और सीएम केजरीवाल इसके सेक्शन का उद्घाटन करेंगे।

Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो 6 अगस्त को पिंक और ग्रे लाइन पर लोगों को देगी बड़ी सौगात

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन (gray line metro) का विस्तार कर बनाए गए नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड और त्रिलोकपुरी में पिंक लाइन गलियारे (pink line metro) के एक छोटे से सेक्शन का छह अगस्त को उद्घाटन किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि केंद्रीय आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन दो  सेक्शन का शुभारंभ करेंगे।

उद्घाटन समारोह छह अगस्त को सुबह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा जबकि यात्री सेवा दोनों खंड़ों पर उसी दिन दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। करीब एक किलोमीटर लंबे नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड खंड के जरिए मेट्रो को नजफगढ़ के अंदरुनी क्षेत्रों तक ले जाएगा।

मयूर विहार पॉकेट 1 और त्रिलोकपुरी संजय लेक स्टेशनों के बीच करीब 289 मीटर लंबा त्रिलोकपुरी खंड 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन से पूरी तरह जुड़ जाएगा।

पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं

शहर के अहम स्थानों जैसे कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, साउथ एक्सटेंशन में बाजारों, आईएनए और लाजपत नगर से जुड़ जाएगा। पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं। इन सेक्शन के खुलने के साथ ही दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 390 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जिसमें 286 स्टेशन होंगे।

अभी त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं 

अभी पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं गौर हो कि  इस बचे हुए हिस्से में रिहायशी क्षेत्र होने की वजह से मेट्रो निर्माण में देरी हुई।  पिंक लाइन के शेष हिस्से में मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकलुपरी के बीच मेट्रो की पिंक लाइन कॉरिडोर पर 59 किलोमीटर के दायरे में यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं निर्बाध उपलब्ध होंगी। दोनों सेक्शन पर मेट्रो निर्माण पूरा होने के बाद सफल ट्रायल के बाद दिल्लीवासियों के लिए एक साथ दोनों सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 

End of Article