क्राइम

Drugs Syndicate: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडीकेट के तार शाहीन बाग और मुजफ्फरनगर से जुड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 05:02 PM IST

मुजफ्फरनगर में हीरोइन की प्रोसेसिंग 2 अफगानी नागरिक कर रहे थे जबकि विदेश से आई हीरोइन शाहीन बाग से मुजफ्फरनगर भेजी जा रही थीअब तक इस सिंडीकेट से 150 करोड़ से ज्यादा की हीरोइन बरामद की जा चुकी है।

Image

30 किलो से ज्यादा हीरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए

KEY HIGHLIGHTS
  1. ये सिंडीकेट पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चल था
  2. इस सिंडीकेट के 60 बैंक खातों को सीज किया गया
  3. छापेमारी में 30 किलो से ज्यादा हीरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए

इसी साल 15 नवंबर 2022 को लुधियाना में एनसीबी की चंडीगढ़ यूनिट ने संदीप सिंह से 20 किलो से ज्यादा हीरोइन बरामद की थी, इस तरह एनसीबी ने कई एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया, इस हीरोइन 2 लैब्स में प्रोसेस किया जा रहा था

इसी सिंडीकेट को चला रहे 2 अफगानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया।

ये सिंडीकेट पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चल था और भारत के कई राज्यों में फैला था, इस सिंडीकेट के 60 बैंक खातों को सीज किया गया

इसके बाद तब से अब तक हुई लगातार छापेमारी में 30 किलो से ज्यादा हीरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बड़ी मात्रा में बरामद हुए, इस मामले में संदीप सिंह समेत 16 आरोपी गिरफ्तार किए गए।इसमें 2 अफगानी नागरिक है

इस गैंग का मास्टरमाइंड अक्षय छाबरा है,जो लुधियाना से इस सिंडिक्ट को चला रहा था,अक्षय के पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लिंक है वो कार्गो के जरिए हीरोइन मंगाता है, इस सिंडीकेट द्वारा खरीदी गई कुल 30 संपत्तियो की पहचान की गई है ,जिन्हें जब्त करने की करवाई की जा रही है

इस सिंडीकेट का जाल क्लबों और रेस्टोरेंट में फैला हुआ था ये सिंडीकेट शराब , घी और चावल के कारोबार में भी था, एनसीबी के उत्तरी रीजन के डिप्टी डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह के मुताबिक ये एक बडा ऑपरेशन था जिसमें 3 महीने की मेहनत के बाद सभी आरोपी पकड़े गए।

अनुज मिश्रा की रिपोर्ट-

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article