क्राइम

बांदा में रस्सी से पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर फांसी लगाकर की खुदकुशी, आगरा में दंपती ने दी जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2023, 11:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा एक व्यक्ति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली तो दूसरी ओर आगरा में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Image

दंपत्ति ने की खुदकुशी

Photo : iStock

बांदा/आगरा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवा गांव में गुरुवार को एक युवक ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वहीं आगरा में एक दंपती ने फांदे से लटकर कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इसकी जानकरी दी।

बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बंथरी गांव का रहने वाला युवक राममिलन रैदास (24) 20 मार्च को मुसीवा गांव स्थित ससुराल गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुसीवा गांव में उसकी पत्नी पूनम (22) का शव कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा था और उसका (राममिलन) शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पहले राममिलन ने पत्नी पूनम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद उसी रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सीओ ने बताया कि कुछ माह पूर्व दंपती का आपसी विवाद न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें अदालत में दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। सिंह ने बताया कि दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

दूसरी ओर, आगरा पुलिस ने बताया जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली कस्बे में बुधवार की शाम एक दंपती ने एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच आठ दिन पहले झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान ईश्वरी (32) और बबली (30) के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया कि दोनों के शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से एक साथ लटके मिले। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

End of Article