क्राइम

झारखंड के गिरिडीह में दो आदिवासी लड़कियों के साथ गैंग रेप, पुलिस ने आठ को दबोचा

झारखंड के गिरिडीह में दो आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

झारखंड के गिरिडीह जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में चार नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 25 जनवरी की रात को खुखरा पुलिस थाना क्षेत्र में घटी, जब दोनों लड़की 'जात्रा' देखने के बाद घर लौट रही थीं।

पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने बताया कि 12 और 17 वर्ष की दो लड़कियों के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।उन्होंने बताया कि उप-विभागीय पुलिस पदाधिकारी (डुमरी) सुमित प्रसाद के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इस अपराध में संलिप्तता के आरोप में चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

उन्होंने दावा किया कि सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिगों को बाल सुधार गृह में रखा गया है। एसडीपीओ ने कहा, 'दोनों लड़कियां चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ हैं।'

एसपी ने बताया कि तकनीकी निगरानी के अलावा, खोजी कुत्तों और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरागों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा, 'हमने घटनास्थल से एक आरोपी द्वारा छोड़ी गई एक जोड़ी जींस भी बरामद की है।'

मुंबई से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला

मुंबई से मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपका सिर शर्म से झुक जाएगा। यहां एक आदमी को अपनी 20 साल की मानसिक रूप से कमजोर बेटी का दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला अक्टूबर 2025 में सामने आया जब शहर के एक अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि पेट दर्द की शिकायत लेकर लाई गई महिला पांच महीने की प्रेग्नेंट थी।

मुंबई पुलिस ने एक आदमी को अपनी 20 साल की मानसिक रूप से कमजोर का दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, DNA टेस्ट से उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है।अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि पेट दर्द की शिकायत लेकर लाई गई महिला, जो बहरी और गूंगी भी है, पांच महीने की प्रेग्नेंट थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article