क्राइम

Sheezan Khan के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मां ने दबाया था Tunisha का गला, पैसों के लिए भी गिड़गिड़ाती थी एक्ट्रेस

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 2, 2023, 12:49 PM IST

Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में अब शीजान का परिवार सामने आया है। सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान के वकील ने दावा किया है कि तुनिषा का अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उन्होंने तुनिषा के मां पर गंभीर आरोप लगाए।

Image

मीडिया से बात करते हुए शीजान के वकील और उनके परिजन

Photo : ANI

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा सुसाइट केस में अब शीजान का परिवार (Sheezan Khan Family) सामने आया है। शीजान के परिवार ने तुनिषा की मां वनिता शर्मा (Vanita Sharma) और मामा के उन आरोपों पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था की शीजान की बहन तुनिषा को दरगाह (Dargah) ले गई थी। शीजान खाने के वकील ने कहा कि तुनिषा के तथाकथित चाचा पवन शर्मा उनके पूर्व मैनेजर थे, उन्हें 4 साल पहले निकाल दिया गया था क्योंकि वह उनके काम में बहुत दखल देते थे और कड़ा व्यवहार करते थे।

मां ने की गला दबाने की कोशिश

शीजान के वकील ने दावा करते हुए कहा, 'तुनिषा और संजीव कौशल (चंडीगढ़ में एक चाचा) के बीच बहुत खराब संबंध थे। संजीव कौशल और उनकी मां वनिता तुनिषा के पैसों को नियंत्रित करते थे। तुनिषा अक्सर अपने पैसों के लिए मां के सामने गिड़गिड़ाती थी। संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिशा बहुत घबरा जाती थी। संजीव कौशल के उकसाने पर तुनिषा की मां ने उसका फोन तोड़ दिया और गला दबाने की कोशिश की। संजीव कौशल और तुनिषा की मां तुनिषा की जिंदगी को कंट्रोल करती थीं।

'झूठ बोल रही हैं वनिता'

शीजान की मां और बहन फलक नाज ने तुनिषा की मां के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनका परिवार तुनिषा को अपनी बेटी की तरह रखता था। शीजान की मां ने कहा कि तुनिषा को 100 रुपये भी चाहिए होते थे तो वह मम्मी से मांगती थी। उन्होंने कहा कि वनीता जी झूठ बोल रही हैं। क्या वो चाहती हैं कि एक और बच्चा (शीजान खान) भी सुसाइड कर ले।

वनिता के आरोप

इससे पहले तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया उनकी बेटी की मौत हत्या का मामला हो सकती है। उन्होंने तुनिषा के सह-अभिनेता शीज़ान खान और उसके परिवार पर उनकी बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश का भी आरोप लगाया। वनिता ने कहा, ‘शीज़ान के परिवार वाले भी उसके साथ घुलमिल कर रहते थे। इससे संकेत मिला कि वह धीरे-धीरे बदल रही थी। यह धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला हो सकता है।’

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article