क्राइम

Tunisha Sharma Death Secret: मोबाइल में छिपा है टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्म'हत्या' का राज !

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 25, 2022, 10:51 PM IST

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है, इस मामले में उसके को-स्टार शीजान खान का नाम सामने आ रहा है वहीं तुनिषा शर्मा के मोबाइल (Tunisha Sharma Mobile) से अहम सुराग निकलने की बात सामने आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. तुनीषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया
  2. तुनीषा शर्मा की मौत के मामले में उनके साथ काम करने वाले शीजान खान अरेस्ट
  3. तुनीषा की मां का आरोप है कि शिजान की प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी ने जान दी

TV एक्ट्रेस तुनिषा Tunisha Sharma ने 24 दिसंबर की दोपहर एक टीवी शो के सेट पर ही फांसी लगा ली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उनकी मां ने अपनी बेटी के को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) पर आरोप लगाया कि उसने ही सुसाइड के लिए उकसाया था। एक्ट्रेस की आत्महत्या ने फैंस को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

एक्ट्रेस की मां ने अली बाबा के को एक्टर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तुनीषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया है।

मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत FIR दर्ज की है, वहीं तुनीषा के अंकल ने कहा है कि शीजान पुलिस से चीजें छिपा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार नहीं थी। ये बस एक अफवाह है। तुनीषा के अंकल ने कहा कि एक्ट्रेस की मां कुछ भी कहने की हालत में नहीं है। उनके अंकल ने कहा कि उन्नीस साल की बेटी है। उसको क्या डिप्रेशन क्या होगा? वो अच्छा कर रही थी, सारा कुछ कर रही थी।

'उसे सुसाइड के लिए उकसाया गया है'

एक्ट्रेस के अंकल ने कहा कि उसे सुसाइड के लिए उकसाया गया है। उन्होंने कहा कि तुनीशा ने हमें बताया था कि उसके को एक्टर शीजान खान ने उस पर चीट किया था। वो इस बात से दुखी थी। शीजान जरूर कुछ छिपा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। हमें पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा।

शीजान खान अरेस्ट, मां और मामा बोले- लड़का कर रहा था परेशान

टेलीविजन एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा की मौत के मामले में उनके साथ काम करने वाले शीजान खान अरेस्ट किए गए हैं। 25 दिसंबर को वालिव पुलिस ने इसके साथ ही खान के खिलाफ अदाकारा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है, जबकि उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।

'शिजान उनका कथित बॉय फ्रेंड'

शिजान उनका कथित बॉय फ्रेंड है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। वे प्यार करते थे। सूत्रों के हवाले से एक चैनल ने बताया कि पांच दिन दोनों में पहले झगड़ा हुआ था। को-एक्टर की गिरफ्तारी मृतका के परिवार की शिकायत के आधार पर हुई है। उनकी मां का आरोप है कि शिजान की प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी ने जान दी, जबकि मामा ने एक चैनल से कहा कि शिजान उसे परेशान कर रहा था। दोनों के बीच कुछ तो था।

तुनीशा शर्मा कटरीना कैफ की फिल्म में कर चुकी है काम

वह कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल कर चुकी थीं। वैसे, तुनिशा से पहले भी कई कलाकारों की मौत के रहस्यमी केस देखने को मिले थे, जिनमें वैशाली ठक्कर, सुशांत सिंह राजपूत, प्रत्युषा बनर्जी, कुशल पंजाबी, प्रेक्षा मेहता, मनमीत ग्रेवाल, जिया खान और सेजल शर्मा सरीखे नाम शामिल हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article