क्राइम

गोवा वाले 'बीच' में...रशियन महिला के साथ हो गया कांड; शराब के नशे में चूमने...

गोवा के बागा बीच में एक रूसी महिला के साछ कथित तौर पर शराब के नशे में दो युवकों ने फोटो खींचने और सेल्फी लेना का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Russian Women molestation Case in Goa beach

गोवा के समुद्र तट पर रूसी महिला के साथ छेड़छाड़

पणजी : गोवा के बागा बीच पर कुछ रूसी महिला पर्यटकों के साथ कथित तौर पर कुछ पुरुषों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। हालांकि, बीच मार्शल और एक जीवन रक्षक के समय पर हस्तक्षेप से मामला और बिगड़ने से बच गया। पिछले सप्ताह हुई इस घटना में शामिल घरेलू पर्यटकों को चेतावनी देकर वहां से जाने की अनुमति दे दी गई थी। बीच सेफ्टी एजेंसी, दृष्टि मरीन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले सप्ताह गोवा के समुद्र तट पर महिला पर्यटकों से जुड़े उत्पीड़न के चार मामले, तीन चिकित्सा आपात स्थिति और एक गुमशुदा वस्तु मिलने का मामला दर्ज किया गया।

शराब के नशे में महिला को चूमने की कोशिश

पीटीआई/भाषा के हवाले से एक अन्य घटना में तेलंगाना के दो पुरुष पर्यटकों ने कथित तौर पर शराब के नशे में समुद्र तट के पास सेल्फी लेने से इनकार करने पर एक विदेशी महिला को परेशान किया। आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति ने महिला के कंधे पर हाथ रखकर उसे चूमने की कोशिश की।

रूसी महिलाओं के वीडियो बनाने की कोशिश

दोनों पर्यटकों को थाने ले जाया गया। वर्तमान में लगभग 70 मार्शल पांच लोकप्रिय समुद्र तटों (बागा, कलांगुट, कैंडोलिम, कोल्वा और बेनौलिम) पर तैनात हैं। दक्षिण गोवा के कोल्वा बीच पर कर्नाटक के सात. आठ पर्यटकों का एक समूह बिना सहमति के कथित तौर पर रूसी महिलाओं के वीडियो बना रहा था और उनकी तस्वीरें खींच रहा था। जीवन रक्षकों ने हस्तक्षेप किया और कार्रवाई के लिए उन लोगों को गोवा पुलिस के हवाले कर दिया।

रविवार शाम को पटनेम बीच पर जीवन रक्षकों ने देखा कि बिहार के पांच पर्यटक कथित तौर पर पुणे के एक दंपति को परेशान कर रहे थे और उनकी सहमति के बिना उनका वीडियो बना रहे थे। दंपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और गोवा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मी 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे और पर्यटकों को कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article