Rishabh Basoya News: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर वीरेंद्र बसोया के बेटे ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस ₹13,000 करोड़ के ड्रग मामले में भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने पहले ड्रग्स जब्त की थी और सिंडिकेट के सदस्य जस्सी को पंजाब में गिरफ्तार किया था।
इस दौरान ऋषभ की SUV से ड्रग्स बरामद की गई थी। जहां स्पेशल सेल की कार्रवाई के बाद वह विदेश भाग गया है। अब मामले की जांच जारी है।
दिल्ली का रहने वाला बसोया
ऋषभ बसोया दिल्ली के पिलनजी गांव का रहने वाला है। साल 2024 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 13000 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा था। पुलिस ने दावा किया था कि ये ड्रग्स विदेश में बैठे वीरेंद्र बसोया ने भेजी है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब के अजनाला से इसी सिंडीकेट के जस्सी को गिरफ्तार किया था। ऋषभ ने ही अपनी SUV जस्सी को दी थी, जिसमें ड्रग्स मिले थे। जहां अब ऋषभ विदेश भाग गया है और पुलिस अपनी जांच कर रही है।
