क्राइम

फर्जी IPS ने ऐसा बुना जाल, बड़े घर की लड़की से शादी रचाई; बीवी के नाम पर निकाले लाखों...

राजस्थान के जयपुर में फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर महिला से शादी करने और उसके नाम पर बैंक से लोन निकालने के मामले में एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है।

Image

फर्जी आईपीएस अधिकारी (फोटो-ट्विटर)

जयपुर : राजस्थान में पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर महिला से शादी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षत कोठारी के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार था और उसे मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया। बांसवाड़ा जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। मीडिया खबरों के मुताबिक, उसने कथित तौर पर पत्नी के नाम पर 19 लाख रुपये का लोन भी ले चुका है।

पुलिस ने बताया आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने IPS बनकर और कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। मेडिकल चेकअप के बाद उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर रखने की मांग की जाएगी, ताकि इस हाईटेक फ्रॉड के अन्य राज आसानी से सामने आ सकें।

सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर फंस गया शातिर

पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षत ने सोशल मीडिया मंच पर फोटो और गलत जानकारी अपलोड करके खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बताया। पुलिस ने कहा कि इसी फर्जी पहचान के आधार पर उसने कथित तौर पर एक महिला से शादी कर ली। महिला ने बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बांसवाड़ा की साइबर पुलिस टीम आरोपी को इंदौर से पकड़कर लाई और उससे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार बदलता था ठिकाने

बांसवाड़ा के साइबर पुलिस थाने के निरीक्षक हरिओम ने कहा कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलता रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी जगह बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। हमने उसे पकड़ने से पहले करीब 24 घंटे तक कड़ी निगरानी रखी।" पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जिलों में 19 मामले दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर धोखाधड़ी के हैं। बाद में इसकी लोकेशन इंदौर में मिली, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article