क्राइम

Mumbai: शख्स ने एयरपोर्ट रनवे पर गलत तरीके से की एंट्री, फ्लाइट छूटने से था परेशान; पुलिस ने दर्ज किया FIR

Mumbai News: मुम्बई के डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर चौकाने वाली घटना हुई। जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई के रहने वाले यात्री पीयूष सोनी बोर्डिंग के लिए लेट होने पर एयरपोर्ट सिक्योरिटी को चकमा देकर फ्लाइट पकड़ने के लिए रनवे के पास दौड़कर पहुंच गए। पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Image

फ्लाइट छूटने से परेशान शख्स पहुंचा रनवे पर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai News: मुम्बई के डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर 19 जून को चौकाने वाली घटना हुई। जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई के रहने वाले यात्री पीयूष सोनी बोर्डिंग के लिए लेट होने पर एयरपोर्ट सिक्योरिटी को चकमा देकर फ्लाइट पकड़ने के लिए रनवे के पास दौड़कर पहुंच गए।

जानिए क्या है पूरा मामला

आमतौर पर आपने किसी शख्स को बस या ट्रेन छूट जाने पर खतरनाक तरीके से दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश करते हुए देखा होगा। लेकिन कभी किसी यात्री के फ्लाइट छूट जाने पर बोर्डिंग की कोशिश में एयरपोर्ट रनवे पर सिक्योरिटी को चकमा देकर यात्री को पहुंचते हुए नही सुना होगा। लेकिन मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट T2 टर्मिनल पर एक ऐसा बेहद चौकाने वाला मामला देखने को मिला है, जहां मुंबई से पटना जाने वाली फ्लाइट को पकड़ने के लिए बिहार के दरभंगा के रहने वाले पीयूष पवन सोनी ने एयरपोर्ट की इमरजेंसी गेट का उपयोग किया और बिना किसी को सूचित कर रनवे पर अपनी छूट चुकी एयर इंडिया की फ्लाइट AI 673 पकड़ने के लिए पहुंच गए। हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि फ्लाइट कौन से गेट नंबर और रनवे पर लगी है इसलिए गलती से भुज (गुजरात) से मुम्बई लैंड आनेवाली फ्लाइट AI 602 के रनवे के पास पहुंच गए। इसके बाद रनवे के पास मौजूद CISF जवानों ने आरोपी यात्री पीयूष सोनी को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। पीयूष सोनी मूलरूप से बिहार के रहने वाले है पर नवी मुंबई के कलम्बोली इलाके में रहते है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीयूष सोनी के खिलाफ विमान एवं एयरपोर्ट सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। और आगे मामले की जांच चल रही है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के मुताबिक फ्लाइट बोर्डिंग का समय 9:50 का था। लेकिन आरोपी यात्री पीयूष सोनी तय समय से लेट पहुंचे और दौड़ते हुए AI 602 फ्लाइट के पास पहुंच गए जो भुज से मुम्बई वापस आ रही थी।

यात्री पीयूष सोनी के खिलाफ FIR दर्ज

पूछताछ के दौरान जब एयरपोर्ट अधिकारियों ने पीयूष सोनी से पूछा कि वह वहां कैसे पहुंचे तो उन्होंने बताया कि एक बस ड्राइवर में उन्हें इस तरफ आने दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों से यह बोल दिया कि फ्लाइट के पायलट ने उन्हें यही छोड़ दिया है। हालांकि की यात्री पीयूष के इस प्रकार के बयान को देखते हुए उन्हें मुंबई पुलिस के हवाले किया गया। एयर इंडिया के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर आरोपी यात्री पीयूष सोनी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article