क्राइम

जिस शाहबाज ने 51 बार पेचकस मारकर ली थी कुसुम की जान, वो चढ़ा पुलिस के हत्थे; लव जिहाद का शक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 19, 2023, 04:37 PM IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक 20 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर धारदार हथियार से 51 से ज्यादा वार किए गए थे। बाद में पता चला कि पेचकस से मारा गया था।

Image

पकड़ा गया प्रेमिका को 51 बार पेचकस मारने वाला शाहबाज (फोटो- Pixabay)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा में जिस हिंदू लड़की की हत्या 51 बार पेचकस मारकर की गई थी, उसका आरोपी शाहबाज अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

लव जिहाद का आरोप

दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक 20 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर धारदार हथियार से 51 से ज्यादा वार किए गए थे। दावा किया गया कि यह मामला लव जिहाद (Love Jihad) का है। पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि लड़की को उसके ही प्रेमी शाहबाज खान ने मारा है।

घर में अकेली थी लड़की

घटना पिछले सप्ताह शनिवार की है। तब मृतका नील कुसुम पन्ना अपने घर में अकेली थी, जबकि उसके पिता, मां और भाई समेत परिवार के बाकी लोग बाहर गए हुए थे। तभी प्रेमी आया और उसकी बेरहमी से हत्या करके भाग गया। इसके बाद जब भाई पहुंचा तो घर के अंदर उसने अपनी बहन को खून से लथपथ पड़ा पाया। उसका मुंह तकिये से ढका हुआ था। पीड़िता के भाई ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। पुलिस को सूचना दी गई।

फ्लाइट से आया था आरोपी

इस हत्या तो अंजाम देने के लिए आरोपी शाहबाज अहमदाबाद से फ्लाइट से रायपुर आया था। शाहबाज हत्या करके तो भाग गया था, लेकिन अपने पीछे वो काफी सबूत छोड़ गया था। पुलिस को वहां से शाहबाज खान के नाम से अहमदाबाद से रायपुर जाने का हवाई टिकट, रायपुर से बिलासपुर जाने वाली बस का टिकट, एक शर्ट और कुछ अन्य सामान मिला था।

रिश्ता तोड़ना चाहती थी कुसुम

नील कुसुम और शाहबाज खान के बीच संबंध थे। वो अक्सर फोन और व्हाट्सएप पर बात करते थे। लेकिन कुसुम अब शाहबाज से पीछा छुड़ाने चाहती थी, जांच से पता चला है कि नील कुसुम लंबे समय से शाहबाज खान से बात नहीं कर रही थी। लेकिन वह उसे बार-बार फोन करता था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article