क्राइम

अंकिता भंडारी हत्याकांड में जानिए अबतक क्या-क्या हुआ, कौन हुआ गिरफ्तार और किसे भाजपा ने पार्टी से निकाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 11:44 AM IST

19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की डूबने से मौत हो गई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की यही वजह सामने आई है। हत्या के आरोप में पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो गलत काम का विरोध करने की वजह से अंकिता ही हत्या की गई है।

Image

अंकिता भंडारी मर्डर केस की पूरी कहानी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • सात दिनों से लापता थी अंकिता भंडारी
  • शनिवार को मिली थी अंकिता भंडारी की लाश
  • भाजपा नेता के बेटे के रिसॉर्ट पर काम करती थी अंकिता

अंकिता भंडारी हत्याकांड ने उत्तराखंड में हंगामा खड़ा कर रखा है। लोग आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। आइए जानते हैं इस हत्याकांड में अभी तक क्या-क्या हुआ?

-अंकिता भंडारी के 18 सितंबर को लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह उस रात करीब आठ बजे पुलकित आर्य, रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और एक अन्य आरोपी अंकित के साथ ऋषिकेश गई थी।

-वापस जाते समय तीनों चीला रोड के पास एक नहर के किनारे शराब पीने के लिए रुके और अंकिता उनका इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद तीनों आरोपियों और लड़की के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर तीनों ने कथित तौर पर लड़की को नहर में धकेल दिया।

- गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर तीन दिन बाद 21 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य, जो कि रिसॉर्ट का मालिक है, सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता और प्रबंधक सौरभ भास्कर के साथ गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 हत्या और सबूत छिपाने के तहत मामला दर्ज किया गया था।

-शुरू में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इन तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

-अंकिता ने कथित तौर पर अपने एक करीबी दोस्त को बताया कि जिस रिसॉर्ट में वह काम करती थी, उसके मालिक और मैनेजर उस पर ग्राहकों को 'विशेष सेवाएं' देने का दबाव बना रहे थे। उसने व्हाट्सएप पर अपने दोस्त से कहा कि हालांकि वह गरीब है, लेकिन वह खुद को 10,000 रुपये में नहीं बेचेगी।

-भाजपा भी हरकत में आई और पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article