क्राइम

Garhwa News In Hindi: झारखंड में हैवानियत! मां ने की 'चोरी' तो बेटे को पत्थरों से कूचलकर मार डाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2024, 11:58 PM IST

Garhwa News In Hindi: आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि रानी देवी को सबक सिखाने के लिए पत्थरों से कूचकर बच्चे की हत्या कर दी गई थी। गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Image

झारखंड में बच्चे की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

Garhwa News In Hindi: झारखंड में हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार हर किसी का दिल दहल जाएगा। एक मां पर जब चोरी का शक हुआ तो उसे सजा देने के लिए आरोपियों ने उसके बेटे को ही मार डाला। मौत भी आसान नहीं, बच्चे को पत्थर से कुचलकर मारा गया है।

कुएं से शव बरामद

IANS की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के गढ़वा जिले में चार वर्ष के एक बच्चे की नृशंस तरीके से पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई। उसका क्षत-विक्षत शव कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग लड़की को भी डिटेन किया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कहां की है घटना

वारदात गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदाग गांव की है। बच्चे की हत्या की वजह चौंकाने वाली है। पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक सोनदाग ग्राम निवासी सकेंद्र यादव के घर में कुछ दिनों पहले ढाई लाख रुपए चोरी हुई थी। चोरी का आरोप गांव की ही रानी देवी और सकेंद्र की भतीजी पर लगा था।

सबक सिखाने के लिए हत्या

मामला सामने आने के बाद सकेंद्र की भतीजी ने चोरी के 51 हजार रुपए वापस कर दिए थे। बाकी पैसा वापस देने के लिए सकेंद्र और उसका परिवार लगातार रानी देवी पर दबाव बना रहा था। पैसा वापस नहीं मिलने पर सकेंद्र और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रानी देवी को सबक सिखाने की योजना बनाई। उन्होंने बुधवार को उनके चार वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया और पत्थरों से कूचकर उसकी हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। रानी देवी ने बच्चे के अपहरण को लेकर स्थानीय थाना में सकेंद्र समेत सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस एक्टिव हुई।

आरोपी गिरफ्तार

गुरुवार को गांव के ही कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया। इसके बाद सकेंद्र यादव और उनकी पत्नी बीमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि रानी देवी को सबक सिखाने के लिए पत्थरों से कूचकर बच्चे की हत्या कर दी गई थी। गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article