क्राइम

Trainee IAS Pooja Khedkar: पूजा खेडकर ने अब पुणे डीएम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस में दी शिकायत

Trainee IAS Pooja Khedkar: पुणे पुलिस ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की तरफ से दिए गए चिकित्सा प्रमाणपत्रों की सत्यता की जांच करेगी। खेडकर ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को कई मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे, जो सवालों के घेरे में है।

Image

ट्रेनी आईएस पूजा खेडकर ने पुणे डीएम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Photo : Twitter

Trainee IAS Pooja Khedkar: विवादों में घिरी ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर ने अब पुणे के डीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पूजा खेडकर ने पुणे डीएम के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी है। खेडकर आईएएस पास करते समय अपनी विकलांगता और ओबीसी प्रमाण पत्र के दावों और पुणे कलेक्टर कार्यालय में तैनात होने के दौरान अपने आचरण के लिए जांच के घेरे में हैं।

पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ शिकायत

मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ वाशिम पुलिस में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने बताया- "महिला पुलिसकर्मी सोमवार को वाशिम स्थित खेडकर के आवास पर पहुंचीं, जहां उन्होंने पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।"

विवादों में घिरी है पूजा खेडकर

इससे पहले सरकार ने पूजा खेडकर के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया और उन्हें 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। खेडकर (34) सिविल सेवा परीक्षा में चुने जाने के लिए कपटपूर्ण तरीके का इस्तेमाल करने के आरोपों का सामना कर रही हैं। उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय का बताया था। खेडकर पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article