देश

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के खिलाफ एक्शन, महाराष्ट्र सरकार ने ट्रेनिंग से वापस बुलाया

महाराष्ट्र सरकार ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने उनके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम पर रोक लगाते हुए, उन्हें प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया है। इसके अलावा पूजा खेडकर को 23 जुलाई से पहले मसूरी ट्रेनिंग अकादमी में ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।

Image

पूजा खेडकर

Photo : PTI

Breaking News: विवादों में घिरी ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने पूजा खेडकर के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम पर रोक लगा दी है और पूजा खेडकर को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें मसूरी ट्रेनिंग अकादमी में ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।

पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई

बता दें कि पूजा खेडकर की ट्रेनिंग होल्ड पर रखने के अकादमी के फैसले के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी पूजा खेडकर को अपनी ओर से तुरंत रिलीव कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार की गुजारिश पर अकादमी ने पूजा खेडकर की ट्रेनिंग होल्ड पर रखकर अगली कार्रवाई के लिए अकादमी वापस बुलाने का फैसला लिया था।

puja khedkar

लेटर की फोटो।

बताया गया है कि पूजा खेडकर को 23 जुलाई से पहले मसूरी अकादमी में ज्वाइन करना होगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article