क्राइम

Crime: गुजरात में पति-पत्नी और बेटे ने नर्मदा में लगाई छलांग, साहूकारों ने कर रखा था जीना हराम

गुजरात के मेहसाणा में आर्थिक तंगी और साहूकारों के उत्पीड़न से परेशान दंपति और उसके 9 वर्षीय बेटे ने नर्मदा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

मेहसाणा : गुजरात के मेहसाणा जिले में कथित रूप से आर्थिक तंगी के चलते एक दंपत्ति और उनके नौ वर्षीय बेटे ने नर्मदा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक हार्दिक प्रजापति ने बताया कि धर्मेश पांचाल (38), उनकी पत्नी उर्मिला (36) और बेटे प्रकाश ने शनिवार को कडी कस्बे के पास आत्महत्या कर ली। प्रजापति ने कहा उर्मिला और प्रकाश के शव शनिवार को मिले थे, जबकि धर्मेश का शव आज निकाला गया। जिस कार से वे यहां पहुंचे थे, उसमें से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, परिवार वित्तीय समस्याओं के कारण तनाव में था।

साहूकारों ने किया प्रताड़ित

उन्होंने कहा कि इस घटना में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, धर्मेश के पिता खेता भाई पंचाल ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पुराने कर्ज को लेकर साहूकारों ने प्रताड़ित किया था। उन्होंने आरोप लगाया मेरा कि बेटा और उसका परिवार पाटन जिले के संतालपुर तालुका में रहता था, जहां वह ‘मेटल फैब्रिकेशन’ की दुकान चलाता था। व्यापार में घाटा होने के बाद उसने कर्ज लिया था। मुझे संदेह है कि साहूकारों की प्रताड़ना के कारण उसने और उसके परिवार ने अपनी जान दे दी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article