क्राइम

Grandmother Murder: दादी की हत्या के मामले में आरोपी पोता गिरफ्तार, 'ऑनलाइन गेम' खेलने का था आदी

Grandmother Murder: पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में अपनी दादी की हत्या कर दी और घर से नकदी व सोने के गहने लेकर फरार हो गया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : Times Now Digital

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 24 वर्षीय एक युवक को अपनी 86 वर्षीय दादी की कथित तौर पर हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेलने पर दादी की डांट से तंग आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी मनीष चुघ ने 24 जुलाई को अपनी दादी द्रौपदी देवी की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में इसे लूट का रूप देने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक मोबाइल गेमिंग का आदी था और इसमें कई लाख रुपये कथित तौर पर हार गया था तथा उसने अपने रिश्तेदारों से कर्ज भी लिया था।अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ने 15,000 रुपये गंवा दिए थे, जिसके बाद उसकी दादी ने फटकार लगायी थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने शुरुआत में पुरानी आबादी थाने में शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि अज्ञात लोगों ने उसकी दादी की हत्या कर कीमती सामान लूट लिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और लगातार पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article