क्राइम

शादी के बाद पति गया कमाने तो देवर के साथ इश्क कर बैठी पत्नी, हो गई फरार; ससुरालवालों ने करवा दी शादी

गोरखपुर में जब पति कमाने के लिए मुंबई चला गया तो पत्नी, देवर के साथ ही इश्क कर बैठी। इतना ही नहीं ससुरालवालों को जब दोनों की प्रेमकहानी पता चली तो दोनों घर से फरार हो गए।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो- Pixabay)

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल यहां एक शख्स जब शादी के बाद कमाने के लिए मुंबई चला गया तो उसकी पत्नी ने उसका साथ छोड़ दिया। पत्नी पहले देवर के साथ इश्क में पड़ी और फिर दोनों फरार हो गए।

जब घरवालों को पता चली देवर-भाभी की करतूत

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में काम की तलाश में पति के मुंबई चले जाने के बाद एक नवविवाहिता ने अपने परिवार (ससुराल और मायके) की सहमति से देवर से शादी कर ली। बृहस्पतिवार को हरिहरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप शाही के कैंप कार्यालय में यह शादी हुई। शाही ने बताया कि गोरखपुर के सहजनवा की रहने वाली खुशबू की शादी छह महीने पहले हरिहरपुर के कल्लू नाम के व्यक्ति से हुई थी हालांकि, शादी के एक महीने बाद ही कल्लू काम की तलाश में मुंबई चला गया। उन्होंने बताया कि समय के साथ खुशबू अपने देवर अमित के कथित तौर पर करीब आ गई और जब परिवार को उनकी बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला, तो दोनों फरार हो गए।

ससुरालवालों ने ही करवा दी शादी

शाही ने बताया कि बाद में उन्हें रिश्तेदारों द्वारा घर वापस लाया गया लेकिन दोनों ने हर हाल में एक साथ रहने पर जोर दिया। नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष शाही के कार्यालय में परिवार के सदस्यों और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी। शाही ने बताया कि अमित ने खुशबू की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्म पूरी की।

पति ने खुद को किया घरवालों से अलग

उन्होंने बताया कि खुशबू के पति ने शादी में शामिल न होने का फैसला किया और खुद को इस मामले से अलग कर लिया। शाही ने बताया कि स्थानीय प्रतिनिधि और पार्षद समारोह के गवाह बने।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article