क्राइम

बरेली में युवती की बेरहमी से हत्या, रात में कार सवार दंपती ने किया अगवा, सुबह मिली लाश, परिजन लगाते रहे पुलिस से गुहार

इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि वे लोग रातभर पुलिस से बेटी को तलाश करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

Image

बरेली में युवती की हत्या

Photo : iStock

Bareilly Crime News: बरेली के हाफिजगंज इलाके में युवती की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव सड़क के किनारे भरे पानी में उतराता मिला। युवती का गला पीछे से रेता गया थी। उसकी अंगुलियां भी कटी हुईं मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। थाना पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। परिजनों ने हाफिजगंज थाना पुलिस पर अपहरण की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। एसपी उत्तरी के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्कूटी से जा रही थी युवती

नवाबगंज थाना क्षेत्र की युवती रविवार रात अपनी फुफेरी बहन के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। फुफेरी बहन के मुताबिक हाफिजगंज बाईपास पर कार सवार नवाबगंज निवासी किराना व्यापारी मोनू गुप्ता, उसकी पत्नी ने उन्हें रोक लिया। इन्होंने स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी बहन को कार में खींच लिया। इस पर फुफेरी बहन ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक रात में ही उन्होंने हाफिजगंज थाने में नवाबगंज क्षेत्र के मोनू गुप्ता व अन्य के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

परिजन लगाते रहे पुलिस से गुहार

परिजनों ने आरोप लगाया कि वे लोग रातभर पुलिस से बेटी को तलाश करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। शनिवार सुबह हाफिजगंज इलाके में ही फैजुलापुर मोड़ के नजदीक खाई के पानी में युवती की लाश पड़ी मिली। उसकी गर्दन पीछे से कटी थी। हाथ की अंगुलियां भी कटी हुई थीं। सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश भड़क गया। परिजन तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई मौके पर फॉरेन से की टीम जांच करने पहुंच गई व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

वही मौके पर पहुंचे एसपी दक्षिणी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है सबको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article