क्राइम

चेहरे पर लपेटी पॉलिथीन, कार के अंदर खोला नाइट्रोजन सिलिंडर; बदायूं में घी कारोबारी को तड़पा कर मारा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में घी व्यापारी अमन की कार के अंदर नाइट्रोजन गैस प्रवाहित कर दम घोटकर हत्या होने का मामला सामने आया है। उनके चेहरे पर पॉलिथीन लिपटी हुई थी और नाइट्रोजन गैस सिलिंडर खोल दिया गया था।

Death

(सांकेतिक फोटो-Istock)

बदायूं : जिले में एक युवा व्यापारी अमन साहू की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक के चेहरे पर पॉलीथिन लिपटी मिली। कार की पिछली सीट पर नाइट्रोजन सिलेंडर मिलने से दम घोटकर हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। शातिरों ने हत्या को हादसा दर्शाने के उद्देश्य से कई पैंतरे अपनाए। कार की अगली सीट पर बैठी अवस्था में उनकी डेडबॉडी मिली है। जिसने भी ये साजिश रची हटाने का मौका नहीं मिला और वह मौके से भाग निकला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल, मौके से सुसाइड नोट जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

घी का करते थे कारोबार

अमन नगर के ब्रह्मपुर मुहल्ले के पास रहता था और जैन मंदिर के पास उसकी घी की दुकान थी। मृतक के भाई राजीव साहू के मुताबिक, गुरुवार की सुबह वह व्यापार के वास्ते घर से बिसौली जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम 7 बजे उसकी कार अलापुर क्षेत्र में कंचनपुर गांव के नखासा के पास सड़क किनारे खड़ी मिली।

अलापुर थाना क्षेत्र में जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर शव मिला। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल कर हर गतिविधि की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अमन की 4 साल पहले शादी हुई थी और उनकी डेढ़ साल की बेटी है।

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस के मुताबिक, राहगीरों ने लंबे समय से एक जगह पर कार खड़ी होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने पहुंचने के बाद अमन को दरवाजा खटखटाया और कई आवाजें दी, मगर कोई हलचल नहीं हुई। लिहाजा शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चेहरे पर चारो तरफ पॉलिथीन लिपटी हुई थी और पीछे सीट पर पांच लीटर का नाइट्रोजन गैस सिलिंडर रखा था। सिलिंडर की गैस को पतले पाइप के जरिए उनके चेहरे पर बंधी पॉलीथिन में प्रवाहित किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि पॉलिथीन बंधी होने के कारण अमन को ऑक्सीजन नहीं मिली और उसके ऊपर से नाइट्रोजन को प्रवाहित करने दम घुट गया।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article