Hardoi : उत्तर प्रदेश में योगी पुलिस की सख्ती का असर अपराधियों पर साफ दिख रहा है। वे दहशत में हैं और पुलिस के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं। अपराधियों को डर सता रहा है कि जेल से बाहर निकलने पर उनका एनकाउंटर हो सकता है। खौफ का ताजा मामला हरदोई का है। हरदोई जेल में बंद रिजवान नज्म को पुलिस डायलिसिस के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी लेकिन यहां पहुंचने पर उसने कहा कि पुलिस की योजना उसका एनकाउंटर करने की है। रिजवान ने कहा कि पुलिस उसे लिखकर दे कि वह उसे सही सलामत जेल में वापस लेकर जाएगी। इस बात को लेकर रिजवान काफी हंगामा करता रहा। इसकी वजह से उसकी डायलिसिस नहीं हो सकी।
पत्नी पर हमला करने के आरोप में जेल में है बंद
इरफान पर आरोप है कि साल 2014 में उसने अपनी पत्नी पर एसिड फेंका था और उसे जान से मारने की कोशिश की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में जमानत पर छूटने के बाद वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। पुलिस के डर से रिजवान ने सरेंडर कर दिया।
मैनपुरी मुठभेड़ में अपराधी घायल
बता दें कि गत रविवार को मैनपुरी के कुरावली इलाके में पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में मोहम्मद हासिम नाम के अपराधी के पैर में गोली लगी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने मोहम्मद हुसैन, जॉनी उर्फ रिषभ, कलाम एवं अभय को गिरफ्तार किया।
