क्राइम

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.39 करोड़ रुपये की नकदी बरामद

सीबीआई ने 8 सितंबर को वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), दिल्ली और 4 निजी व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। आरोप है कि वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर ने निजी फर्मों के प्रतिनिधियों से रिश्वत लेकर उन्हें गैरकानूनी तरीके से फायदा पहुंचाया है।

Image

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर और एक निजी व्यक्ति शामिल हैं। इन्हें 91,500 रुपये की रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा गया था। सीबीआई के मुताबिक वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर के परिसर से 2.39 करोड़ रुपये (लगभग) की नकदी बरामद की गई है।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है।

1. मोहम्मद अरिफ, वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), जसोला विहार, दिल्ली-110025

2. भगवत शरन सिंह (मीडिएटर)

3. किशलय शरन सिंह (मीडियेटर का बेटा)

4. राज कुमार चुघ, मालिक, एम/एस राम इलेक्ट्रोप्लेटर्स, नई दिल्ली

5. गोपाल नाथ कपूरिया, एम/एस एमवीएम, नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, नई दिल्ली

6. अन्य अज्ञात सरकारी कर्मचारी और निजी व्यक्ति

इन आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने निजी फर्मों के रिप्रेजटेटिव से रिश्वत लेकर उन्हें अवैध तरीके से लाभ पहुंचाया है। सीबीआई ने एक ट्रेप लगाया और वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर और मीडिएटर के बेटे को 91,500 रुपये की रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया।

आरोपियों के घरों पर छापेमारी की गई, जिससे वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर के परिसर से 2.39 करोड़ रुपये (लगभग) की नकदी और कुछ संपत्ति दस्तावेज बरामद हुए।

अनुज मिश्रा की रिपोर्ट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article