देश

Kolkata Rape-Murder Case: संदीप घोष के घर और कोलकाता में 15 लोकेशन पर CBI का सर्च ऑपरेशन, भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई

Kolkata CBI Search Operation: सीबीआई की एक टीम डॉ. संदीप घोष के आवास पर पहुंची, दूसरी टीम आरजी कर में फोरेंसिक मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. देबाशीष सोम के आवास पर पहुंची है।

Image

Kolkata Rape-Murder Case: संदीप घोष के घर और कोलकाता में 15 लोकेशन पर CBI का सर्च ऑपरेशन, भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई

कोलकाता में संडे को सीबीआई का 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है वित्तीय अनियमितता के सीबीआई द्वारा दर्ज केस में यह सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।अस्पताल में फाइनेंशियल अनियमित्तताओ करप्शन के मामले में कलकत्ता में सीबीआई की छापेमारी हुई है,पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पहुँची सीबीआई की टीम इसके अलावा सीबीआई की एक टीम आर जी कर अस्पताल के फोरेंसिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर देबाशीश सोम के घर भी पहुँची है।

देबाशीष सोम बेहद करीबी है संदीप घोष के और देबाशीश का घर कोलकाता के केष्टोपुर में है, आर जी कर अस्पताल में लग रहे भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए पहुँची है सीबीआई की टीम। शनिवार को ही इस मामले में भी सीबीआई ने एक नई एफआईआर संदीप घोष के खिलाफ दर्ज की है।

पश्चिम बंगाल में महिला डाक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। बता दें कि सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी की है जांच एजेंसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के आवास पर पहुंची है।

भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के संबंध में देबाशीष का नाम लेते हुए शिकायत दर्ज

गौर हो कि आरजी कर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के संबंध में देबाशीष सोम का नाम लेते हुए शिकायत दर्ज कराई थी और सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!