Lakhimpur Case: पुलिस का बड़ा खुलासा, छोटू ने दोस्ती कराई, जुनैद और सोहेल ने किया रेप; फिर हत्या कर लटका दिए शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 10:41 AM IST

Lakhimpur Case: एसपी संजीव सुमन ने बताया, 'आरोपी मृतक लड़कियों के दोस्त थे। सोहेल और जुनैद ने लड़कियों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए और बलात्कार किया। बाद, सोहेल, हाफिजुल और जुनैद ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।'

Lakhimpur Case: पुलिस का बड़ा खुलासा, छोटू ने दोस्ती कराई, जुनैद और सोहेल ने किया रेप; फिर हत्या कर लटका दिए शव

Dalit Sisters Found Hanging in Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग लड़कियों की हत्या से हड़कंप मचा है। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में जिन 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने 4 नामजद के अलावा इसमें मदद करने वाले 2 लोगों को मिलाकर कुल 6 लोग हमारे हिरासत में हैं और उन्हे जेल भेजा जा रहा है।

लड़कियों को जबरन नहीं ले जाया गया

एसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन ने बताया, 'मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। परिवार की इच्छा के अनुसार ही हमने सारे कदम उठाए हैं। परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर हैं। यह प्रारंभिक जांच है, पोस्टमॉर्टम 2-3 घंटे में शुरू होने वाला है। 3 डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है> चश्मदीद हमारे पास हैं। लड़कियों को जोर जबरदस्ती बाइक में बिठाकर नहीं ले जाया गया बल्कि वे स्वेच्छा से लड़कों के साथ गईं। आरोपियों में छोटू पुत्र चेतराम जो पीड़ित परिवार का पड़ोसी है, इसके अलावा पांच लड़के एक ही गांव लालपुर के हैं जिसमें जुनैद पुत्र इजरायल, सुहैल पुत्र इस्लामुद्दीन,  हफीजुर्रहमान, करीमुद्दीन, आरिफ शामिल हैं। जिस गांव में लोग रहते हैं वो हिंदू बाहुल है।'

रेप करने के बाद लड़कियां अड़ गई थीं तो कर दी हत्या

 एसपी ने आगे बताया, 'जो हिंदू लड़का है छोटू उसने आरोपी से लड़कियों की दोस्ती करवाई थी लेकिन वो मौके पर नहीं था लेकिन उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाइक से खेत पर ले गए। आरोपी सोहेल और जुनैद ने लड़कियों का रेप किया। छोटू ने ही इन तीनों का महिलाओं से परिचय करवाया था। कल तीनों लड़के गांव में आए थे और महिलाओं को साथ ले जाकर उनकी इच्छा के विरूद्ध जुनैद और सुहैल ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद महिलाए शादी के लिए अड़ गई। इस बात से नाराज होकर उन्होंने दोनों महिलाओं की हत्या कर दी। मामला आत्महत्या का लगे इसलिए शवों को दूसरी जगह पेड़ पर लटका दिया।  आरोपियों के खिलाफ IPC 302, 376 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।'

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने घटना को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा, 'यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना हृदयविदारक है। मैंने पीड़ित परिवार से बात की है, मैं बहुत जल्द पीड़ित परिवार से मिलने आऊंगा। यूपी में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो चुका है। रेप और हत्या की घटना आम बात हो गयी है। अपराधी बैखोफ हैं। मुख्यमंत्री से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो वे इस्तीफा दे।'

End of Article