मकान हड़पने के लिए 50 वर्षीय बेटे की शर्मनाक हरकत, मां की अश्लील फोटो की वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2020, 12:18 PM IST

Son posts Mother's obscene Photo: एक शख्स ने अपनी मां की अश्लील फोटो खींचकर वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

मकान हड़पने के लिए 50 वर्षीय बेटे की शर्मनाक हरकत, मां की अश्लील फोटो की वायरल

नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा में एक बेहद शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 50 साल के बेटे ने मकान हड़पने के लिए रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बेटे ने न सिर्फ अपनी 75 वर्षीय मां की अश्लील फोटो खींची बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने बुजुर्ग मां की फोटो उस वक्त खींची जब वह कपड़े बदल रही थी। इसके बाद उसने आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप के जरिए वायरल कर दी। मां-बेटे के बीच मकान को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था। 

मां ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत

एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मां का मकान हड़पने के लिए आरोपी ने इस तरह की हरकत की थी। मां की आपत्तिजनक फोटो खींचने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद इसने शातिराना तरीके से उन्हें व्हाट्सएप से डिलीट भी कर दिया था। मगर मामले की जानकारी मिलने के बाद मां थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से सारे फोटो रिकवर कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। 

मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

रिश्तों पर कालिख लगाने वाले इस घटना पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्व प्रेरित प्रसंज्ञान लिया है। आयोग के कार्यवाहक जस्टिस महेशचंद्र शर्मा ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक, कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आयोग ने कहा कि एक बेटे का सिर्फ संपत्ति के लिए अपनी मां की अश्लील फोटो खींचकर व्हाटसएप पर वायरल करने की खबर दिल को आघात पहुंचाने और मां-बेटे के पवित्र बंधन को शर्मसार करने वाली है। आयोग में मामले की अगली सुनवाई 24 जून को रखी गई है।

End of Article