Actress Isha Alia murder case: झारखंड की अभिनेत्री ईशा आलिया हत्याकांड में कोलकाता पुलिस ने ईशा के देवर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस ईशा के पति प्रकाश को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को शक है कि हत्या वित्तीय वजहों से की गई है। पश्चिम बंगाल से एक टीम जांच के लिए रांची के लिए रवाना हो चुकी है, जहां मृतका और उसका पति रहते थे।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को कथित हाईवे डकैती के दौरान ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिया का पति प्रकाश कुमार, जो फिल्म निर्माता हैं, उसे रिया के परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस को पता चला है कि प्रकाश कुमार पर बाजार में करीब 30 लाख रुपए का कर्ज है। दूसरी ओर मृतक अभिनेत्री का अपनी तीन साल की बेटी के साथ संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी थी, जिसमें कुमार नॉमनेट हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं रिया की हत्या के पीछे कोई वित्तीय पहलू तो नहीं है।
