Asia Cup 2022: जीत के बाद पाकिस्तानी दर्शकों का स्टेडियम में उत्पात, अफगान फैंस ने कुर्सियां उखाड़कर की पिटाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 10:19 AM IST

Pakistan vs Afghanistan मैच में जीत के बाद टीम के समर्थकों ने Stadium में जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। Afghanistan के कुछ दर्शकों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने Stadium की कुर्सियां निकालकर पाकिस्तानी दर्शकों पर फेंकनी शुरू कर दीं।

Asia Cup 2022 में गुरुवार का दिन बेहद शर्मनाक रहा। मैदान से शुरू हुई लड़ाई स्टेडियम के बाहर तक पहुंच गई। पाकिस्तानी फैन्स पर अफगानिस्तानी फैन्स स्टेडियम में ही टूट पड़े और जमकर पाकिस्तानी फैन्स की पिटाई कर दी। स्टेडियम के बाहर हो रही इस लड़ाई से पहले स्टेडियम के अंदर भी जमकर मार-पीट हुई। अफगानी फैन्स ने स्टेडियम को भी नुकसान पहुंचाया और इस सबकी वजह है पाकिस्तानी खिलाड़ी आसिफ अली की शर्मनाक हरकत।

आसिफ की शर्मनाक हरकत

दरअसल आसिफ बैटिंग कर रहे थे और अफगानिस्तानी खिलाड़ी फरीद के बॉल पर आउट हो गए तो आसिफ इतना भड़क गए कि फरीद को मैदान पर ही मारने चल दिए। बैट से मारने की कोशिश की। शारजाह में चल रहे एशिया कप में पाकिस्तान ने भले ही मैच जीत लिया हो लेकिन जिस तरह की शर्मनाक हरकत पाकिस्तानी खिलाड़ी की तरफ से की गई उससे टीम का सिर सबसे सामने नीचा कर दिया। आसिफ की इस हरकत के बाद आईसीसी उन पर प्रतिबंध तक लगा सकती है।

टीम का सिर किया नीचा

दरअसल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर फोर में बुधवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 129 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आखिरी ओवर में नसीम शाह के लगाए दो लगातार छक्के के दम पर टीम ने अंतिम ओवर में बड़ी मुश्किल से जीत का लक्ष्य हासिल किया। पाकिस्तान ने भले ही मैच जीत लिया हो लेकिन जिस तरह की शर्मनाक हरकत उसके खिलाड़ी की तरफ से की गई उससे टीम का सिर सबसे सामने नीचा कर दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!