RR vs LSG Highlights: राजस्थान रॉयल्स को मिली रोमांचक जीत, मुंह ताकती रह गई लखनऊ सुपर जायंट्स
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) जीत की पटरी पर लौट आई है। राजस्थान ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की। राजस्थान ने 165 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 8 विकेट खोने के बाद 162 रन ही जुटा सकी। लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 11 रन ही बना सकी। यह एलएसजी की पांच मैचों में दूसरी हार है। वहीं, आरआर ने चार मैचों में तीसरी बार विजयी परचम फहराया है।
लखनऊ ने बेहद निराशाजनक आगाज किया
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने बेहद निराशाजनक आगाज किया और पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए। केएल राहुल और कृष्णप्पा गौतम बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद जेसन होल्डर (3) चौथे ओवर में पवेलियन लौटे। क्विंटन डिकॉक (32 गेंदों में 39) और दीपक हुड्डा (24 गेंदों में 25) ने चौथे विकेट के लिए 38 रन की पार्टनरशिप कर लखनऊ की परी को कुछ देर संभाला। लेकिन हुड्डा के 10वें ओवर में आउट होते ही टीम फिर लड़खड़ा गई। आयुष बदोनी (7) ने 12वें ओवर में सस्ते में अपना विकेट दे दिया।
डिकॉक-क्रुणाल के आउट होने से तगड़ा झटका
डिकॉक और क्रुणाल पांड्या (15 गेंदों में 22) के 15वें ओवर में आउट होने से लखनऊ को तगड़ा झटका लगा। दुष्मंथा चमीरा ने 13 रन का योगदान दिया। 126 के स्कोर पर आठ विकेट गिरने के बाद मार्कस स्टोइनिस और आवेश खान ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने नौवें विकेट लिए 36 रन की अटूट साझेदारी की पर जीत की नैया पार नहीं लगा पाए। स्टोइनिस ने 17 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों के जरिए नाबाद 38 रन बनाए। आवेश ने 2 गेंदों में नाबाद 7 रन जोड़े। राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल ने चार, ट्रेंट बोल्ट ने 2, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन ने एक-एक विकेट लिया।
ऐसा रहा राजस्थान की पारी का हाल
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन जुटाए। राजस्थान ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। बटलर को छठे ओवर में आवेश खान ने बोल्ड किया। उन्होंने 11 गेंदों में 13 रन बनाए। वहीं, राजस्थान का दूसरा विकेट कप्तान संजू सैमसन के तौर पर गिरा। वह 12 गेंदों में 13 रन जुटाकर नौवें ओवर में जेसन होल्डर का शिकार बने। इसके बाद कृष्णप्पा गौतम ने राजस्थान को 10वें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने पडिक्कल को होल्डर के हाथों लपकवाया और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन को एलबीडब्ल्यू किया। पडिक्कल ने 29 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली। ड्यूसेन ने महज रन बनाए।
हेटमायर ने शानदार अर्धशतक जड़ा
राजस्थान की टीम 67 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर जूझ रही थी, जिसके बाद शिमरोन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने डटकर लखनऊ के गेंदबाजों का सामना किया। हेटमायर और अश्विन ने पांचवें विकेट के लिए 68 रन की मजबूत साझेदारी की। अश्विन 19वें ओवर में रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। ऐसे में रियान पराग (4 गेंदों में 8) बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्हें 20वें ओवर में होल्डर ने अपना शिकार बनाया। वहीं, हेटमायर 36 गेंदों में 1 चौके और 6 सिक्स की बदौलत 59 रन बनाकर नाबाद रहे। ट्रेंट बोल्ट ने एक गेंद में 2 रन बनाए
लखनऊ ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ और राजस्थान दोनों टीमें दो-दो बदलाव के साथ मुकाबले में उतरीं। राजस्थान ने कुलदीप सेन को नवदीप सैनी की जगह और यशस्वी जायसवाल की जगह रॉसी वॉनडर दुसें को मौका दिया। लखनऊ ने एविन लुइस और एंड्रर्यू टाई की जगह मार्कस स्टोइनिस और दुष्मंथा चमीरा को एकादश में शामिल किया।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
जोस बटलर, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर) मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
राजस्थान ने 3 रन से जीता मुकाबला
राजस्थान ने लखनऊ को 3 रन से हरा दिया है। कुलदीप सेन द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में लखनऊ ने 11 रन बनाए। आवेश ने पहली गेंद पर एक रन लिया जबकि पांचवीं गेंद पर स्टोइनिस ने चौका और अंतिम गेंद पर सिक्स उड़ाया। स्टोइनिस 38 और आवेश 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 162/8 (20 ओवर)
लखनऊ को आखिरी ओवर में चाहिए 15 रन
लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत है। कृष्णा द्वारा किए गए 19वें ओवर में 19 रन आए। स्टोइनिस ने दो छक्के और एक चौका लगाया। स्टोइनिस 28 और आवेश 6 रन बनाकर टिके हैं।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 151/8 (19 ओवर)
चहल ने चटकाया चमीरा का विकेट
चहल ने राजस्थान को आठवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चमीरा को एलबीडब्ल्यू किया। चमीरा ने 7 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 13 रन बनाए। लखनऊ को अब दो ओवर में 34 रन चाहिए। स्टोइनिस 10 और आवेश खान 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 132/8 (18 ओवर)
18 गेंदों में 49 रन की जरूरत
अब सिर्फ तीन ओवर का खेल बाकी रह गया है और लखनऊ को जीत के लिए 49 रन की जरूरत है। 17वें ओवर में लखनऊ ने 11 रन जुटाए, जिसमें दुष्मंथा चमीर ने एक चौका लगाया। चमीरा 13 और स्टोइनिस 3 के निजी स्कोर पर हैं।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 117/7 (17 ओवर)
चहल ने डिकॉक और क्रुणाल का शिकार किया
चहल ने 16वें ओवर में लखनऊ को दो झटके दिए। चहल ने तीसरी गेंद पर टिककर बल्लेबाजी कर रहे ओपनर क्विंटन डिकॉक का शिकार किया। डिकॉक ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जमाने के प्रयास में पराग को कैच दे दिया। वह अर्धशतक से चूक गए और 39 रन बना पाए। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं, ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पांड्या बोल्ड हो गए। वह फुलर गेंद को स्वीप करने के चलते विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 15 गेंदों में 2 चौकों की बदौलत 22 रन की पारी खेली।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 106/7 (16 ओवर)
प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 रन खर्च किए
प्रसिद्ध कृष्णा ने 15वें ओवर में 10 रन खर्च किए, जिसमें दो बाउंड्री आईं। क्रुणाल पांड्या ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका। इसके अलावा क्रुणाल और डिकॉक ने एक-एक रन बनाया।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 97/5 (15 ओवर)
36 गेंदों में 79 रन की दरकार
लखनऊ को जीत के लिए 36 गेंदों में 79 रन की दरकार है। 14वें ओवर में लखनऊ ने सात रन जोड़े। डिकॉक 37 और क्रुणाल 10 के निजी स्कोर पर हैं।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 87/5 (14 ओवर)
बल्लेबाजी के लिए आए क्रुणाल पांड्या
बदोनी के जाने के बाद क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। फिलहाल क्रुणाल 4 और डिकॉक 36 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। 13वें ओवर में अश्विन ने 6 रन दिए।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 80/5 (13 ओवर)
बदोनी को चहल ने भेजा पवेलियन
युजवेंद्र चहल ने राजस्थान को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर आयुष बदोनी को पवेलियन भेजा। बदोनी लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारने की कोशिश में थे और रियान पराग के हाथों लपके गए। उन्होंने 7 गेंदों में 5 रन बनाए।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 74/5 (12 ओवर)
अश्विन ने फिर प्रभावी ओवर डाला
अश्विन लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 11वें ओवर में भी अपना प्रभाव छोड़ा, जिसमें 4 रन आए। डिकॉक और बदोनी ने दो-दो रन जुटाए।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 65/4 (11 ओवर)
कुलदीप सेन ने हुड्डा को किया बोल्ड
लखनऊ को चौथा झटका दीपक हुड्डा के तौर पर लगा है। हुड्डा ने 24 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 25 रन की पारी खेली। उन्हें कुलदीप सेन ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। वह बड़ा शॉट लगाने की फिराक में थे पर गति से चूक गए। वहीं, डिकॉक 24 और आयुष बदोनी 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 61/4 (10 ओवर)
अश्विन ने एक और अच्छा ओवर फेंका
अश्विन ने एक और अच्छा ओवर फेंका है। उन्होंने नौवें ओवर में 5 रन खर्च किए। हुड्डा ने तीन और डिकॉक ने दो रन जुटाए।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 52/3 (9 ओवर)
पचासे के करीब पहुंची लखनऊ
तीन विकेट जल्द गिरने के बाद डिकॉक और हुड्डा ने मोर्चा संभाल रखा है और लखनऊ की टीम पचासे के करीब पहुंच गई है। डिकॉक 15 और हुड्डा 22 रन बनाकर टिके हैं।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 47/3 (8 ओवर)
अश्विन ने किफायती ओवर फेंका
दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने छठे ओवर में किफायती गेंदबाजी की और 5 रन दिए। हुड्डा ने तीन और डिकॉक ने 2 रन बनाए।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 31/3 (6 ओवर)
पांच ओवर का खेल समाप्त
पांच ओवर का खेल समाप्त हो चुका है, जिसके बाद लखनऊ 25 के पार पहुंच गई है। डिकॉक 4 और दीपक हुड्डा 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर हे हैं।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 26/3 (5 ओवर)
जेसन होल्डर का बल्ला नहीं चला
लखनऊ का तीसरा विकेट ऑलराउंडर जेसन होल्डर के तौर पर गिरा है। मुश्किल वक्त में होल्डर का बल्ला नहीं चला और वह 14 गेंदों में 8 रन ही बना सके। उन्होंने दो चौके लगाए। होल्डर को प्रसिद्ध कृष्णा ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। होल्डर पुल करने के चक्कर में मिडऑन पर अश्विन को कैच थमा बैठे।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 19/3 (4 ओवर)
ट्रेंट बोल्ट ने खर्च किए सात रन
ट्रेंट बोल्ट ने तीसरे ओवर में सात रन खर्च किए, जिसमें होल्ड के बल्ले से एक चौका भी निकला। दरअसल,होल्डर पुल करने की कोशिश में थे पर गेंद अंदरूनी किनारा से लगकर फाइन लेग की बाउंड्री के पार चली गई।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 13/2 (3 ओवर)
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया महज एक रन
प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरा ओवर फेंका, जिसमें महज एक रन दिया। यह रन क्विंटन डिकॉक ने बनाया। वहीं, जेस होल्डर 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 6/2 (2 ओवर)
लखनऊ ने किया निराशाजनक आगाज
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने निराशाजनक आगाज किया और पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए। केएल राहुल और कृष्णप्पा गौतम बिना खाता खोले ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने राहुल को पहली गेंद पर बोल्ड और तीसरी गेंद पर गौतम को एलबीडब्ल्यू किया।
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 5/2 (1 ओवर)
राजस्थान ने लखनऊ को दिया 166 का लक्ष्य
राजस्थान ने लखनऊ के सामने जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य रखा है। 20वां ओवर होल्डर ने किया, जिसमें 16 रन आए और एक विकेट गिरा। हेटमायर ने दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा और पराग (4 गेंदों में 8) पांचवीं गेंद पर गौतम को कैच थमा बैठे। हेटमायर 36 गेंदों में 59 और ट्रेंट बोल्ट 1 गेंद में 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 165/6 (20 ओवर)
हेटमायर ने जड़ा तीसरा आईपीएल अर्धशतक
हेटमायर (52*) ने अपना तीसरा आईपीएल अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 33 गेंदों में पचासा जमाया। हेटमार ने आवेश द्वारा किए 19वें ओर में लगातार दो छक्के मारे। इस ओवर में अश्विन रिटायर्ड आउट हो गए। उनकी जगह रियान पराग (1*) बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 149/5 (19 ओवर)
जेसन होल्डर की जमकर हुई धुनाई
18वें ओवर में जेसन होल्डर की जमकर धुनाई हुई। उन्होंने 18 रन लुटा डाले। हेटमायर ने दूसरी गेंद पर सिक्स, चौथी पर चौका और पांचवीं पर छक्का ठोका।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 133/4 (18 ओवर)
आवेश खान ने 7 रन दिए
आवेश खान ने 17वें ओवर में 7 रन खर्च किए। इस दौरान आवेश ने एक वाइड भी फेंकी। अश्विन ने चार और हेटमायर ने दो रन जुटाए।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 115/4 (17 ओवर)
अश्विन ने लगाए लगातार दो सिक्स
अश्विन ने 16वां ओवर करने आए स्पिनर गौतम पर लगातार दो सिक्स लगाए। उन्होंने पहली और दूसरी गेंद को उठाकर बाउंड्री के बाहर भेजा। इसके अलावा उन्होंने एक और हेटमायर ने दो रन और जुटाए।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 108/4 (16 ओवर)
लखनऊ के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा
लखनऊ के गेंदबाजों ने राजस्थान के बल्लेबाजों पर शिकंज कस रखा है। पिछले तीन ओवर से हेटमायर या अश्विन कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए हैं। हेडमायर 20 गेंदों में 17 और अश्विन 14 गेंदों में 9 रन बनाकर टिके हैं।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 92/4 (15 ओवर)
क्रुणाल ने हेटमायर को दिया जीवनदान
गौतम द्वारा किए गए 14वें ओवर में लखनऊ को पांचवीं सफलता मिलते-मिलते रह गई। क्रुणाल पांड्या ने दूसरी गेंद पर हेटमायर का कैच टपका दिया। हेटमायर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाने की कोशिश में थे। वैसे, गौतम के ओवर में सिर्फ 3 रन आए।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 88/4 (14 ओवर)
रवि बिश्नोई ने किफायती ओवर फेंका
स्पिनर रवि बिश्नोई ने 13वें ओवर में किफायती बॉलिंग की और महज 4 रन दिए। हेटमायर और अश्विन ने दो-दो रन जुटाए। हेटमायर 14 और अश्विन 6 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 84/4 (13 ओवर)
हेटमायर ने गौतम पर जड़ा छक्का
गौतम ने 12वें ओवर में 10 रन दिए, जिसमें हेटमायर ने एक सिक्स भी जमाया। हेटमायर ने आखिरी गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा। इसके अलावा उन्होंने और अश्विन ने दो-दो रन दौड़कर लिए।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 80/4 (12 ओवर)
चमीरा ने एक और अच्छा ओवर निकाला
चमीरा ने एक और अच्छा ओवर निकाला है। उन्होंने 11वें ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। यह उनका पारी का चौथा ओवर था। शिमरोन हेटमायर 6 और रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 70/4 (11 ओवर)
गौतम ने एक ओवर दो विकेट चटकाए
स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने 10वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ दो बड़े विकेट चटकाए। उन्होंने 10वें ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन की राह दिखाई। वह रिवर्स स्वीप करने की फिराक में थे लेकिन स्लिप पर होल्डर के हाथों लपके गए। उन्होंने 29 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली। वहीं, ओवर की पांचवीं गेंद पर स्सी वैन डेर ड्यूसेन अपना विकेट गंवा बैठे। वह बैकफुट पर जाकर खेलने चाहते थे और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 4 गेंदों में 4 रन बनाए।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 67/4 (10 ओवर)
कप्तान संजू सैमसन लौटे पवेलियन
राजस्थान को दूसरा झटका कप्तान संजू सैमसन के तौर पर लगा है। बटलर के जाने के बाद बल्लेपबाजी के लिए उतरे सैमसन ने 12 गेंदों में 13 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 2 चौके जड़े। सैमसन को नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर जेसन होल्डर ने एलबीडब्ल्यू किया। सैमसन फुल टॉस गेंद पर चूक गए। पडिक्कल 29 और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 64/2 (9 ओवर)
सैमसन ने आवेश पर ठोका चौका
सैमसन ने आठवें ओवर में भी अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर शानदार कट किया और वाइड थर्डमैन सीमा रेखा पर चौका ठोका। इसके अलावा उन्होंने और पडिक्कल ने एक-एक रन और बनाया।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 58/1 (8 ओवर)
राजस्थान का पचासा हुआ कंप्लीट
सात ओवर का खेल होने के बाद राजस्थान का पचासा कंप्लीट हो चुका है। सातवें ओवर मे बिश्नोई ने आठ रन दिए, जिसमें सैमसन ने एक चौका भी लगाया। पडिक्कल ने 27 और सैमसन ने 7 रन बना लिए हैं।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 52/1 (7 ओवर)
आवेश ने किया बटलर का शिकार
आवेश खान ने छठे ओवर में लखनऊ को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने पहली गेंद पर जोस बटलर का शिकार किया। बटलर फुलर गेंद को सीधे बल्ले से खेलना चाहते थे पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 11 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के जरिए 13 रन जुटाए। वहीं, पडिक्कल 25 और कप्तान संजू सैमसन 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 44/1 (6 ओवर)
चमीरा ने किफायती ओवर निकाला
चमीरा ने पांचवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 3 रन आए। बटलर और पडिक्कल ने एक-एक रन जुटाया जबकि चमीरा ने एक वाइड बॉल की।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 42/0 (5 ओवर)
पडिक्कल ने लगातार दो चौका लगाए
पडिक्कल ने चौथा ओवर करने आए स्पिनर रवि बिश्वोई पर लगातार दो चौका लगाए। उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। इसके अलावा उन्होंने दो और बटलर ने एक रन जुटाया। बिश्नोई ने एक वाइड बॉल फेंकी।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 39/0 (4 ओवर)
पडिक्कल ने फिर चमीरा पर चौका जमाया
पडिक्कल ने एक बार पिर चमीरा पर चौका जमाया। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बोलर के सिर के ऊपर से बाउंड्री लगाई।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 27/0 (3 ओवर)
जोस बटलर ने खोले अपने हाथ
जोस बटलर ने दूसरा ओवर करने जेसन होल्डर के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पांचवीं गेंद पर सिक्स और छठी गेंद पर चौका जमाया।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 19/0 (2 ओवर)
राजस्थान को पहले ओवर में मिले 9 रन
दुष्मंथा चमीरा ने पहले ओवर में 9 रन खर्च किए। पडिक्कल ने इस ओवर में एक चौका समेत 8 रन जोड़े। बटलर ने एक रन बनाया।
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स 9/0 (1 ओवर)
पहले बल्लेबाजी करने उतरा राजस्थान
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी का आगाज जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी उतरी है। वहीं लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत दुष्मंथा चमीरा ने की है।
राजस्थान करेगा लखनऊ का विजयरथ रोकने की कोशिश
यह मुकाबला अंक तालिका में चौथे और पांचवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। चार मैच में लखनऊ की टीम लगातार तीन जीत के साथ चौथे पायदान पर है। जबकि राजस्थान 3 मैच में 2 जीत और 1 हार के साथ पांचवें पायदान पर।
टॉस के दौरान क्या बोले लखनऊ और राजस्थान के कप्तान
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11
केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर) मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:
जोस बटलर, रॉसी वान डर डुसें, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ की एकादश में हुए ये दो बदलाव
लखनऊ ने एविन लुइस और एंड्रर्यू टाई की जगह मार्कस स्टोइनिस और दुष्मंथा चमीरा को एकादश में शामिल किया है।
राजस्थान ने किए हैं अपनी टीम में दो बदलाव
राजस्थान ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। उन्होंने कुलदीप सेन को नवदीप सैनी की जगह और यशस्वी जायसवाल की जगह रॉसी वॉनडर दुसें को मौका दिया है।
लखनऊ ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ की टीम दो बदलाव के साथ इस मुकाबले में उतरेगी।
सिक्स के पचासे के नजदीक क्रुणाल
कुणाल पांड्या आईपीएल में सिक्स का पचासा कंप्लीट करने के करीब हैं। उन्हें इस आंकड़े को छूने के लिए तीन छक्कों की जरूरत है।
एक हजारी बनने वाले हैं पडिक्कल
राजस्थान के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को आईपीएल में एक हजार रन तक पहुंचने के लिए 31 रन की दरकार है।
क्या आज भी विपक्षी टीम का होश उड़ाएंगे सुपर जायंट्स?
भौकाल bhi machayenge aur shor bhi!
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 10, 2022
Dil thaam ke baithiye, kahin aaj ka match aapke hosh na udaa de #AbApniBaariHai #ipl2022 #lsg2022 #bhaukaalmachadenge #t20 #tataipl #lucknowsupergiants #lucknow #uttarpradesh pic.twitter.com/CvOtrVhFtB
राजस्थान ने मैच से पहले शेयर किया ये वीडियो
Matchday vibes don't get better than this. #RoyalsFamily | #HallaBol | #RRvLSG pic.twitter.com/cCiipvZbOM
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2022
जानिए, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
राजस्थान-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल का जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग, नाथन कूल्टर-नाइल, देवदत्त पडिक्कल, नवदीप सैनी, करुण नायर, रेसी वान डेर डुसेन, जिमी नीशाम, अनुनय सिंह, डेरिल मिशेल, ध्रुव जुरेल, शुभम गढ़वाल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, ओबेद मैककॉय, तेजस बरोका और केसी करियप्पा।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, कृणाल पंड्या, इविन लुईस, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाइ, काइल मायर्स, आवेश खान, दुष्मंता चमीरा, रवि बिश्नोई, आयुष बडोनी, मनन वोहरा, कृष्णप्पा गौतम, शाहबाज नदीम, अंकित राजपूत, मयंक यादव, मोहसिन खान और करण शर्मा।

