LIVE

IPL 2021, SRH vs CSK Highlights: हैदराबाद को 6 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

SRH vs CSK Match Highlights: शारजाह क्रिकेट स्डेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात देकर प्लेऑफ राउंड में धमाकेदार अंदाज में एंट्री कर ली।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 1, 2021, 09:47 IST
Follow on Google News
IPL 2021, SRH vs CSK Highlights: हैदराबाद को 6 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2021, SRH vs CSK Match Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा जीत के लिए दिए 135 रन के लक्ष्य को 6 विकेट और 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और इस जीत के साथ ही प्लेऑफ राउंड में एंट्री करने वाली पहली टीम बन गई। धोनी ने सिद्धार्थ कौल की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। पिछली बार आईपीएल में धोनी की सेना प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही थी। ऐसा उसके साथ पहली बार हुआ था। ऐसे में पिछली बार की निराशा को भुलाकर धोनी की सेना ने पहले पायदान पर रहते हुए प्लेऑफ में एंट्री की। 

आईपीएल 2021 में सातवें पायदान पर रही चेन्नई ने रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ/सेमीफाइनल में एंट्री की है। ऐसा आईपीएल में और कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी है। तीन बार की चैंपियन सीएसके की नजर इस बार चौथी खिताबी जीत पर है। 

डुप्लेसी रुतुराज ने दी चेन्नई को शानदार शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 6.4 ओवर में टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। 10 ओवर में चेन्नई ने बगैर किसी नुकसान के 75 रन बना लिए थे। इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर जेसन होल्डर ने गायकवाड़ को केन विलियमसन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 38 गेंद में 45 रन बनाए। 
होल्डर ने डाला मुश्किल में, धोनी ने छक्के से दिलाई जीत
गायकवाड़ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मोईन अली ने डुप्लेसी के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तेजी से रन बनाए। उन्होंने टीम पर रुतुराज के आउट होने का फर्क नहीं पड़ने दिया। दोनों ने टीम को 13.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद के ओवर में राशिद खान ने 103 के स्कोर पर मोईन को बोल्ड कर दिया। मोईन ने 17 गेंद में 17 रन बनाए। इसके बाद अगले ही ओवर में होल्डर ने सुरेश  रैना और फॉफ डुप्लेसी के विकेट लेकर चेन्नई को मुश्किल में डाल दिया। ऐसे में दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर एमएस धोनी ने अंबाती रायुडू के साथ मिलकर टीम को 2 गेंद और 6 विकेट शेष रहते जीत दिला दी। धोनी ने अपने जाने पहचाने अंदाज में मिडऑन की दिशा में विजयी छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ ही सीएसके मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 135 रन का लक्ष्य 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखा और खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी। रिद्धामान साहा हैदराबाद के सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 44(46) रन बनाए। ड्वेन ब्रावो और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ब्रावो ने 17 रन देकर 2 और हेजलवुड ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं जडेजा, ठाकुर के हाथ एक-एक सफलता लगी। 

चेन्नई ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। धोनी ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। एकादश में ड्वेन ब्रावो की सैम कुरेन की जगह वापसी हुई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बगैर किसी बदलाव के चेन्नई के खिलाफ उतरने का फैसला किया है।

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score:मैच के लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां देखें 

अगर चेन्नई सुपर किंग्स आज के मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल होती है तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी। आईपीएल 2020 में यूएई में ही धोनी के धुरंधरों को शर्मसार होना पड़ा था और टीम पहली बार आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: 
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, फॉफ डुप्लेसी, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, जोस हेजलवुड और दीपक चाहर।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान) जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा।

SEPT 30, 2021 23:12 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: धोनी ने शानदार छक्का जड़कर दिलाई जीत

एमएस धोनी ने अपने जाने पहचाने अंदाज में सिद्धार्थ कौल के ओवर की चौथी गेंद पर मिडऑन की दिशा में शानदार छक्का जड़कर अपनी टीम को 2 गेंद और 6 विकेट शेष रहते जीत दिला दी। अंत में धोनी 11 गेंद में 14 और अंबाती रायुडू 13 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। 

SEPT 30, 2021 23:09 IST

11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिकॉर्ड 11वीं बार आईपीएल के प्लेऑफ/सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। पिछले साल यूएई में सातवें पायदान पर चेन्नई ने मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और 11 मैच में से 9 में जीत हासिल की है। 

SEPT 30, 2021 22:58 IST

रायुडू-धोनी ने जीत कर दी पक्की

रायुडू ने पारी के 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमारी की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर चेन्नई पर बढ़ रहे दबाव को कम कर दिया। इस ओवर में कुल 13 रन देकर स्कोर को 132/4 तक पहुंचा दिया। 

SEPT 30, 2021 22:54 IST

तीन विकेटों ने बढ़ाई चेन्नई की मुश्किलें

SEPT 30, 2021 22:53 IST

जीत के लिए चेन्नई को चाहिए 2 ओवर में 16 रन

सिद्धार्थ कौल द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में धोनी और रायुडू ने मिलकर 6 रन जोड़े और अपनी टीम को 119/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया। जीत के लिए 2 ओवर में सीएसके को 16 रन की दरकार है। 

SEPT 30, 2021 22:51 IST

जेसन रॉय ने छोड़ा धोनी का कैच

पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर जेसन रॉय ने कवर की दिशा में शानदार डाइव लगाकर धोनी कैच लपकने की कोशिश की लेकिन वो चूक गए। 

SEPT 30, 2021 22:48 IST

जीत के लिए सीएसके को चाहिए 18 गेंद में चाहिए 22 रन

हैदराबाद के खिलाफ सीएसके को जीत के लिए 18 गेंद में 22 रन चाहिए। एमएस धोनी 2(2) और अंबाती रायुडू 4(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 30, 2021 22:45 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: 16 ओवर में चेन्नई ने बनाए 4 विकेट पर 109 रन, जीत के लिए 24 गेंद में चाहिए 26रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। एमएस धोनी और अंबाती रायुडू खेल रहे हैं। सीएसके को जीत के लिए 24 गेंद में 26 रन बनाने हैं। 

SEPT 30, 2021 22:43 IST

धोनी उतरे मैदान पर

डुप्लेसी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने कप्तान एमएस धोनी मैदान पर उतरे। 

SEPT 30, 2021 22:43 IST

होल्डर ने दिए चेन्नई को दोहरे झटके, मुश्किल में चेन्नई

जेसन होल्डर ने एक बार फिर आखिरी के ओवरों में अपनी गेंदों से कहर परपाते हुए 16 वें ओवर में सुरेश रैना के बाद फॉफ डुप्लेसी के विकेट हासिल किए। ओवर की तीसरी गेंद पर होल्डर ने रैना को एलबीडब्लू किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे फॉफ डुप्लेसी को कैच आउट करकार पवेलियन वापस भेज दिया। डुप्लेसी ने 36 गेंद में 41 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। 

SEPT 30, 2021 22:40 IST

रैना की जगह बल्लेबाजी के लिए उतरे रायुडू

रैना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायुडू उतरे। 

SEPT 30, 2021 22:38 IST

रैना फिर हुए नाकाम, होल्डर ने किया काम तमाम

सुरेश रैना के बल्ले का जादू एक बार फिर नहीं दिखा। पारी के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर होल्डर ने रैना को एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 3 गेंद में 2 रन बनाए। 

SEPT 30, 2021 22:33 IST

बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना

SEPT 30, 2021 22:32 IST

चेन्नई को लगा दूसरा झटका, राशिद ने किया मोईन का शिकार

राशिद खान ने पारी के 17वें ओवर में शानदार शुरुआत करते हुए पहली तीन गेंद पर कोई रन नहीं दिया। ऐसे में चौथी गेंद पर दबाव में आए मोईन अली बोल्ड हो गए और इस तरह हैदराबाद को दूसरी सफलता मिल गई। मोईन अली ने 17 गेंद में 17 रन बनाए। 

SEPT 30, 2021 22:30 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: जीत के लिए चेन्नई को 36 गेंद में चाहिए 32 रन

चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिए 6 ओवर में 32 रन बनाने हैं। उसके 9 विकेट शेष हैं। फॉफ डुप्लेसी 40(33) और मोईन अली 17(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 30, 2021 22:28 IST

सलामी जोड़ी ने फिर किया कमाल

SEPT 30, 2021 22:24 IST

100 रन के पार पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने 13.2 ओवर में अपनी पारी के 100 रन 1 विकेट के नुकसान पर पूरे कर लिए। 

SEPT 30, 2021 22:23 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: 13 ओवर में सीएसके ने बनाए 97/1 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। डुप्लेसी 35 और मोईन अली 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 42 गेंद में जीत के लिए 38 रन चेन्नई को बनाने हैं। 

SEPT 30, 2021 22:21 IST

जीत के लिए 48 गेंद में 44 रन की दरकार

सीएसके को 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 गेंद में 44 रन और बनाने हैं। गायकवाड़ के आउट होने के बाद मोईन अली और फॉफ डुप्लेसी मोर्चा संभाले हुए हैं। 

SEPT 30, 2021 22:14 IST

मोईन अली उतरे मैदान पर, सीएसके ने 11 ओवर में बनाए 83 रन

रुतुराज गायकवाड़ के 45 रन की पारी खेलकर आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मोईन अली मैदान में उतरे। 11 ओवर में सीएसके ने 1 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। डुप्लेसी 25 गेंद में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 30, 2021 22:12 IST

जेसन होल्डर बने जोड़ी ब्रेकर

SEPT 30, 2021 22:11 IST

रुतुराज फिर नहीं खेल पाए बड़ी पारी, अर्धशतक से चूके

रुतुराज गायकवाड़ एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। गायकवाड़ को 11वें ओवर की पहली गेंद पर जेसन होल्डर ने मिडऑफ पर खड़े केन विलियमसन के हाथों लपकवा दिया। रुतुराज ने 38 गेंद में 45 रन की पारी खेली और इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के जड़े। उनके आउट होते ही पहले विकेट के लिए 61 गेंद में 75 रन की साझेदारी का भी अंत हो गया। 

SEPT 30, 2021 22:08 IST

जीत के लिए चेन्नई को 60 गेंद में 60 रन की दरकार

चेन्नई ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 75 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 60 गेंद में 60 रन बनाने हैं। 

SEPT 30, 2021 22:06 IST

नहीं चल रहा राशिद की फिरकी का जादू

राशिद खान की फिरकी का जादू चलता नहीं दिख रहा है। दो ओवर में राशिद ने 19 रन दिए हैं और कोई सफलता हासिल नहीं कर सके। राशिद ने 9वां ओवर फेंका और 8 रन दिए।  

SEPT 30, 2021 22:03 IST

8 ओवर में चेन्नई ने बनाए 60/0 रन, रुतुराज-डुप्लेसी ने संभाला मोर्चा

रुतुराज गायकवाड़ और फॉफ डुप्लेसी की जोड़ी ने सीएसके को एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए 8 ओवर में 60 रन पर पहुंचा दिया। डुप्लेसी 26(17) और गायकवाड़ 33(31) रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 30, 2021 21:58 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: पचास रन के पार पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

सीएसके ने 6.4 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इसी के साथ ही डुप्लेसी और गायकवाड़ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई। 

SEPT 30, 2021 21:56 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: पॉवरप्ले में चेन्नई ने बनाए 47/0 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉवर प्ले में बगैर कोई विकेट खोए 47 रन बना लिए हैं। फॉफ डुप्लेसी 15(13) और रुतुराज गायकवाड़ 31(23) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 30, 2021 21:52 IST

राशिद के गेंद पर बचे रुतुराज

राशिद खान ने गेंदबाजी करने आते ही अपनी टीम को पहली सफलता रुतुराज गायकवाड़ के रूप में दिला ही दी थी लेकिन तीसरे अंपायर ने उन्हें जीवनदान दे दिया। ओवर की पहली दो गेंद पर चौका और छक्का जड़ने के बाद राशिद खान ने रुतुराज को एलबीडब्लू कर दिया। लेकिन रिव्यू में तीसरे अंपायर ने फैसला बदल दिया। गेंद गायकवाड़ के ग्ल्वस पर लगकर पैड पर लगी थी। 

SEPT 30, 2021 21:48 IST

गेंदबाजी करने आए राशिद खान

हैदराबाद के कप्तान ने पॉवर-प्ले के आखिरी ओवर में अपने सबसे घातक हथियार माने जाने वाले राशिद खान को लगाया। 

SEPT 30, 2021 21:47 IST

जेसन होल्डर की पहले ओवर में हुई धुनाई

पारी का पांचवां ओवर फेंकने आए जेसन होल्डर की डुप्लेसी ने धुनाई करते हुए 2 चौके जड़े। होल्डर ने इस ओवर में 9 रन दिए। 5 ओवर में सीएसके ने 36/0 रन बना लिए हैं। 

SEPT 30, 2021 21:44 IST

रुतुराज ने जड़ा चेन्नई के लिए पहला छक्का, भुवी की हुई धुनाई

रुतुराज गायकवाड़ ने पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा। इसके बाद पारी की आखिरी गेंद पर फॉफ डुप्लेसी ने भी मिडऑन की दिशा में छक्का जड़ दिया। भुवी का ये ओवर महंगा साबित हुआ और 15 रन दिए। 4 ओवर में चेन्नई ने 27 रन बना लिए हैं। 

SEPT 30, 2021 21:40 IST

संदीप शर्मा ने फिर की कसी हुई गेंदबाजी

हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले संदीप शर्मा ने तीसरे ओवर में एक बार फिर कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 5 रन खर्च किए। 

SEPT 30, 2021 21:34 IST

भुवनेश्वर कुमार ने फेका टाइट ओवर

भुवनेश्वर कुमार ने पारी के दूसरे ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए गायकवाड़ और डुप्लेसी को बांधे रखा और केवल 2 रन दिए। 2 ओवर बाद सीएसके ने 7 रन बना लिए हैं। 

SEPT 30, 2021 21:30 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: चेन्नई ने एक ओवर में बनाए 5/0 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ और फॉफ डुप्लेसी ने पारी की शुरुआत की है। 

SEPT 30, 2021 21:28 IST

संदीप शर्मा ने की हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत

पॉवर-प्ले में सबसे सफल गेंदबाज माने जाने वाले संदीप शर्मा ने हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ओवर में 5 रन दिए। 

SEPT 30, 2021 21:25 IST

लक्ष्य का पीछा करने उतरे चेन्नई के सुपर किंग्स

हैदराबाद द्वारा जीत के लिए दिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने चेन्नई के लिए रुतुराज गायकवाड़ और फॉफ डुप्लेसी की जोड़ी उतरी है। दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहा है। दोनों सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप-5 में बने हुए हैं। 

SEPT 30, 2021 21:18 IST

चेन्नई को मिली है 135 रन की चुनौती

SEPT 30, 2021 21:13 IST

हेजलवुड ने तोड़ी हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर

SEPT 30, 2021 21:12 IST

धोनी ने सीएसके के लिए पूरे किए बतौर विकेटकीपर 100 कैच

SEPT 30, 2021 21:10 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद ने 20 ओवर में बनाए 134/7 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया। अंत में राशिद खान 17(13) और भुवनेश्वर कुमार 2(2) रन बनाकर नाबाद रहे। 

SEPT 30, 2021 21:03 IST

होल्डर नहीं मचा पाए बल्ले से धमाल

जेसन होल्डर का बल्ला चेन्नई के खिलाफ नहीं चला और वो पारी के 19वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जोश हेजलवुड के हाथों लपके गए। उन्होंने 5 गेंद में 5 रन बनाए। इसके साथ ही हैदराबाद का स्कोर 18.2 ओवर में 7 विकेट पर 117 रन हो गया। 

SEPT 30, 2021 21:00 IST

ब्रावो के शानदार स्पेल का हुआ अंत

ड्वेन ब्रावो ने शानदार वापसी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने केन विलियमसन और प्रियम गर्ग के विकेट हासिल किए। 

SEPT 30, 2021 20:58 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद ने 17 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 111 रन

हैदराबाद ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डर1(1) और राशिद खान 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। 17वें ओवर में जोश हेजलवुड ने 9 रन दिए और 2 विकेट झटके। उन्होंने  4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। यह आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

SEPT 30, 2021 20:55 IST

हेजलवुृड ने हैदराबाद को दिए दोहरे झटके

जोश हेडलवुड ने पारी के 17वें ओवर में हैदराबाद को दोहरे झटके दिए। उन्होंने अपने स्पेल के चौथे ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद को चलता कर दिया। दोनों कैच आउट हुए। 

SEPT 30, 2021 20:47 IST

100 रन के पार पहुंचा हैदराबाद

हैदराबाद ने 15.3 ओवर में अपने स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया। 16 ओवर में हैदराबाद ने 4 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 12*(11) और अब्दुल समद 17*(12) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

SEPT 30, 2021 20:44 IST

धोनी ने ग्लव्स के साथ मचाया धमाला, लपके 3 कैच

SEPT 30, 2021 20:43 IST

16 ओवर में हैदराबाद ने जड़े 5 चौके 3 छक्के

हैदराबाद के बल्लेबाजों को सीएसके के गेंदबाजों ने खुलकर रन शारजाह के मैदान में भी नहीं बनाने दिए। हैदराबाद की टीम 16 ओवर तक केवल 8 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा सकी जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। 

SEPT 30, 2021 20:38 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: 14 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 88/4 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स की टाइट गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 4 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद 6(5) और अभिषेक शर्मा 10(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 30, 2021 20:36 IST

48 गेंद बाद हैदराबाद की ओर से निकला चौका

अब्दुल समद ने 14वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा। यह 48 गेंद बाद हैदराबाद के खिलाड़ी द्वारा लगाया पहला चौका था। 

SEPT 30, 2021 20:33 IST

डांंसिंग ब्रावो ने मचाया हैदराबाद के खिलाफ धमाल

SEPT 30, 2021 20:31 IST

अर्धशतक से चूके साहा, जडेजा ने किया शिकार

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 72 रन बना लिए थे। ऐसे में 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए जड़ेजा की फिरकी पर अर्धशतक के करीब पहुंचे रिद्धामान साहा फंस गए और गेंद को पुल करने की कोशिश में धोनी के हाथों लपके गए। साहा ने 46 गेंद पर 44 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जड़े। 

SEPT 30, 2021 20:26 IST

डीजे ब्रावो की शानदार वापसी

ड्वेन ब्रावो ने शानदार वापसी करते हुए 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट झटके हैं। उन्होंने केन विलियमसन और प्रियम गर्ग का शिकार किया। 

SEPT 30, 2021 20:25 IST

डीजे ब्रावो ने बजाया प्रियम गर्ग का बैंड

ड्वेन ब्रावो ने अपनी शानदार गेंदबाजी को जारी रखते हुए पारी के 11वें ओवर में प्रियम गर्ग को धोनी के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। पुल शॉट खेलने में गर्ग चूक गए और धोनी ने विकेट के पीछे भागकर उनका कैच लपका। यह हैदराबाद को लगा तीसरा झटका था। गर्ग 7 रन बना सके। 

SEPT 30, 2021 20:20 IST

10 ओवर के बाद हैदराबाद 2 ओवर में 63 रन

अपने कोटे के आधे ओवर समाप्त होने के बाद हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। चेन्नई के गेंदबाज टाइट लाइन पर गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स के बल्लेबाजों को बांधने में सफल हुए हैं।

SEPT 30, 2021 20:15 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद की पारी लड़खड़ाई, 9 ओवर में बनाए 57/2 रन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 33(32) और प्रियम गर्ग 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 30, 2021 20:12 IST

डीजे ब्रावो ने कराया विलियमसन को डांस

SEPT 30, 2021 20:11 IST

साहा को शार्दुल ने दिया जीवनदान

शार्दुल ठाकुर ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर रिद्धामान साहा का कैच थर्ड मैन पर खड़े रुतुराज गायकवाड़ ने लिया। लेकिन  थर्ड अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया और इस तरह साहा के जीवनदान मिल गया। 

SEPT 30, 2021 20:09 IST

सनराइजर्स हैदराबाद 50 रन के पार

सनराइजर्स हैदराबाद ने पारी के नौवें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर 2 रन के साथ अपना पचास रन पूरे कर लिए। 

SEPT 30, 2021 20:06 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: 7 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 45/2 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 25 रन बनाकर एक छोर संभाले हुए हैं। दूसरे छोर पर प्रियम गर्ग 1 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 

SEPT 30, 2021 20:03 IST

ब्रावो ने दिया हैदराबाद को दूसरा झटका, विलियनसन आउट

मैच में वापसी कर रहे ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओवर की चौथी गेंद पर केन विलियमसन को गच्चा देकर एलबीडब्लू कर दिया। विलियमसन 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। विलियमसन के आउट होने के बाद प्रियम गर्ग बल्लेबाजी करने उतरे। 

SEPT 30, 2021 20:01 IST

पॉवर-प्ले में हैदराबाद ने बनाए 41/1 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 6 ओवर में पॉवर प्ले में 41 रन बना लिए हैं। चेन्नई के गेंदबाजों ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। 

SEPT 30, 2021 19:57 IST

हेजलवुड ने दिया हैदराबाद को पहला झटका

SEPT 30, 2021 19:54 IST

शार्दुल ठाकुर ने की पांचवें ओवर में गेंदबाजी

लॉर्ड शार्दुल ठाकुर को धोनी ने पांचवें ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने ओवर की शुरुआत अच्छी की लेकिन आखिरी गेंद पर साहा ने स्ट्रेट छक्का जड़ा। 5 ओवर में हैदराबाद ने 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। ठाकुर ने अपने पहले ओवर में 6 रन खर्च किए। 

SEPT 30, 2021 19:50 IST

4 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 29/1

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। रॉय के आउट होने के बाद केन विलियमसन बल्लेबाजी करने उतरे हैं। साहा 19 और विलियमसन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 30, 2021 19:48 IST

हैदराबाद ने गंवाया पहला विकेट, जेसन रॉय का नहीं चला जादू

राजस्थान के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय का जादू चेन्नई के सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं चला पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर रॉय हेजलवुड की इनस्विंग बॉल को पुल करने की कोशिश में विकेट के पीछे धोनी के हाथों लपके गए। गेंद बैट के नीचे लगकर धोनी के हाथों में समा गई। रॉय ने 7 गेंद का सामना किया और 2 रन बनाए। 

SEPT 30, 2021 19:44 IST

साहा ने की दीपक चाहर की धुनाई

पहले दो ओवर में शांत रहने के बाद रिद्धिमान साहा ने मोर्चा संभालते हुए पारी के तीसरे ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ हमला बोल दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर पुल करके और चौथी गेंद पर स्ट्रेड बाउंड्री पर शानदार छक्का जड़ा। इस ओवर में चाहर ने कुल 14 रन दिए। चेन्नई का स्कोर 3 ओवर में 19 रन हो गया है। साहा 17 और रॉय 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 30, 2021 19:41 IST

साहा ने जड़ा दीपक चाहर की गेंद पर शानदार छक्का

रिद्धिमान साहा ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर को निशाना बनाया और शानदार छक्का जड़ा। यह हैदराबाद की पारी का पहला छक्का था। 

SEPT 30, 2021 19:39 IST

2 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 5/0 रन, रॉय और साहा मैदान पर

चेन्नई के लिए दूसरा ओवर जोश हेजलवुड ने फेका। हेजलवुड ने अपने ओवर की शानदार शुरुआत की और पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। हेजलवुड ने अपने ओवर में केवल 1 रन दिया। हैदराबाद की टीम का स्कोर 2 ओवर के बाद 5 रन बगैर किसी नुकसान के हो गया है। 

SEPT 30, 2021 19:35 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: एक ओवर में हैदराबाद ने बनाए 4/0 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी का आगाज रिद्धिमान साहा और जेसन रॉय की जोड़ी ने किया और पहले ओवर में 4 रन बनाए। दीपक चाहर ने दोनों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। 

SEPT 30, 2021 19:33 IST

दीपक चाहर ने किया चेन्नई के लिए गेंदबाजी का आगाज

दीपक चाहर ने एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी का आगाज किया है। चाहर ने इस मैच से पहले मौजूदा सीजन में 11 विकेट हासिल किए हैं। 

SEPT 30, 2021 19:31 IST

बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद की टीम

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने हैदराबाद की टीम उतर गई है। हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने जेसन रॉय और रिद्धामान साहा की जोड़ी उतरी है। पिछले मैच में जेसन रॉय ने 60 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। एक बार फिर हैदराबाद को उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद है।

SEPT 30, 2021 19:26 IST

चेन्नई से मुकाबले के लिए हैदराबाद के 11 धुरंधर

SEPT 30, 2021 19:16 IST

चेन्नई और हैदराबाद के ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल

SEPT 30, 2021 19:07 IST

जानिए टॉस के बाद कप्तानों ने कही क्या बात

SEPT 30, 2021 19:06 IST

हैदराबाद ने नहीं किया अपनी टीम में कोई बदलाव

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किए हैं। 

SEPT 30, 2021 19:05 IST

ऐसा ही हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग इलेवन

फॉफ डुप्लेसी, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो,शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड। 

SEPT 30, 2021 19:03 IST

चेन्नई ने अपनी टीम में किया एक बदलाव

एमएस धोनी ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। ड्वेन ब्रावो की सैम कुरेन की जगह वापसी हुई है। 

SEPT 30, 2021 19:02 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: धोनी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

SEPT 30, 2021 19:01 IST

टॉस के लिए मैदान में पहुंचे एमएस धोनी और केन विलियमसन

टॉस के लिए हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन और चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी मैदान पर पहुंच गए हैं। 

SEPT 30, 2021 19:00 IST

चेन्नई के पास है प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का मौका

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का शानदार मौका है। 10 मैच में 8 जीत के साथ पहले पायदान पर काबिज चेन्नई अगर हैदराबाद को मात देने में सफल होती है तो वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।

SEPT 30, 2021 18:58 IST

चेन्नई के धुरंधर मुकाबले के लिए हैं तैयार

SEPT 30, 2021 18:58 IST

थोड़ी देर में होगा हैदराबाद चेन्नई के बीच टॉस, मैदान पर दोनों कप्तान

SEPT 30, 2021 18:33 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score:ऐसी हो सकती है सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद:  केन विलियमसन (कप्तान) जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा।

SEPT 30, 2021 18:32 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: ऐसी हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: 

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, फॉफ डुप्लेसी, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन और दीपक चाहर।

SEPT 30, 2021 18:25 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: पहले चरण के मुकाबले में चेन्नई के हाथ लगी थी बाजी

दोनों टीमों के बीच पहले चरण में भारत में खेले गए मैच में बाजी भी चेन्नई के हाथ लगी थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने उस मैच में डेविड वॉर्नर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 3 विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसे लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ और फॉफ डुप्लेसी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 18.3 ओवर में 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। 

SEPT 30, 2021 18:16 IST

IPL 2021 SRH vs CSK Live Score: ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत 

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अबतक कुल 15 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 11 में चेन्नई सुपर किंग्स और केवल 4 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है। 

SEPT 30, 2021 18:13 IST

IPL 2021, SRH vs CSK Live Score: पहले और आखिरी पायदान की टीम के बीच है मुकाबला

आईपीएल में गुरुवार को खेला जा रहा चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मुकाबला अंक तालिका में पहले और आखिरी पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। चेन्नई जहां 10 मैच में से 8 में जीत हासिल कर पहले नंबर पर है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 मैच में 2 जीत के साथ आठवें पायदान पर।