RR IPL 2021 fixture: राजस्‍थान रॉयल्‍स का पूरा कार्यक्रम, पंजाब किंग्‍स से पहले मैच में होगी भिड़ंत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2021, 08:55 PM IST

IPL 2021: बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें एडिशन के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राजस्‍थान रॉयल्‍स अपने अभियान की शुरूआत 12 अप्रैल को पंजाब किंग्‍स के खिलाफ करेगा। देखें पूरा कार्यक्रम यहां।

RR IPL 2021 fixture: राजस्‍थान रॉयल्‍स का पूरा कार्यक्रम, पंजाब किंग्‍स से पहले मैच में होगी भिड़ंत

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें एडिशन के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राजस्‍थान रॉयल्‍स अपने अभियान की शुरूआत 12 अप्रैल को पंजाब किंग्‍स के खिलाफ करेगा। राजस्‍थान ने इस साल कई दिग्‍गजों को रिलीज किया और नए कप्‍तान संजू सैमसन की अगुवाई में नया स्‍क्‍वाड तैयार किया है। रॉयल्‍स को उम्‍मीद होगी कि संजू सैमसन अपने नेतृत्‍व में रॉयल्‍स को दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने में जरूर कामयाब होंगे। हालांकि, पिछले साल राजस्‍थान रॉयल्‍स का प्रदर्शन बेहद लचर रहा था और वह अंक तालिका में आखिरी स्‍थान पर थी। इस साल संजू सैमसन टीम का भाग्‍य बदलने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

राजस्‍थान रॉयल्‍स का पूरा कार्यक्रम देखिए यहां

तारीख  मैच  समय  मैदान
12 अप्रैल, 2021  RR vs PK  7:30 शाम  मुंबई
15 अप्रैल, 2021  RR vs DC  7:30 शाम  मुंबई
19 अप्रैल, 2021  CSK vs RR  7:30 शाम  मुंबई
22 अप्रैल, 2021  RCB vs RR  7:30 शाम  मुंबई
24 अप्रैल, 2021 KKR vs RR  7:30 शाम  मुंबई
 29 अप्रैल, 2021  MI vs RR  3:30 दोपहर   दिल्ली
 2 मई, 2021  RR vs SRH  7:30 शाम  दिल्ली
5 मई, 2021  RR vs CSK  7:30 शाम  दिल्ली
8 मई, 2021  RR vs MI      7:30 शाम  दिल्ली
11 मई, 2021  DC vs RR  7:30 शाम  कोलकाता
13 मई, 2021  SRH vs RR  7:30 शाम  कोलकाता
16 मई, 2021  RR vs RCB  3:30 दोपहर  कोलकाता
 18 मई, 2021  KKR vs RR  7:30 शाम  बैंगलुरु
22 मई, 2021   PK vs RR  7:30 शाम   बैंगलुरु

राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वाड - संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, शिवम दुबे, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा और आकाश सिंह।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!