राहुल तेवतिया ने एक ओवर में पलटा मैच का पासा, हारी बाजी जिताकर बने जीरो से हीरो  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2020, 12:26 AM IST

राहुल तेवतिया ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी करके मैच का पास पलट दिया और 6 गेंद में जीरो से हीरो बन गए।

राहुल तेवतिया ने एक ओवर में पलटा मैच का पासा, हारी बाजी जिताकर बने जीरो से हीरो  
Photo Credit: Twitter

शारजाह: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले हरियाणा के 27 वर्षीय बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने अपनी टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत दिला दी। उन्होंने मैच में ये भी दिखा दिया कि कैसे जीरो से हीरो बना जा सकता है। राजस्थान ने किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा दिए जीत के लिए 224 रन के लक्ष्य को 4 विकेट और 3 गेंद रहते हासिल कर लिया। 

राहुल तेवतिया ने एक ओवर में पूरी बाजी पलट दी। शेनन कॉट्रेल के 18वें ओवर में पांच छक्के जड़कर हारी बाजी राजस्थान के नाम कर दी। जब तक संजू सैमसन पिच पर टिके थे तब राहुल तेवतिया एक एक रन बनाने के लिए संषर्ष करते दिख रहे थे। कॉट्रेल के खिलाफ हमला करने से पहले वो  23 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन 18वें ओवर में तेवतिया ने गियर बदलते हुए एक एक करके शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर पांच छक्के जड़ दिए। पहली चार गेंदों पर उन्होंने चार छक्के जड़े पांचवीं गेंद पर वो शॉट खेलने से चूक गए लेकिन छठी गेंद पर एक बार फिर छक्का जड़ दिया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!