Delhi Capitals IPL 2021 fixture: दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पूरा कार्यक्रम और स्‍क्‍वाड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2021, 06:37 PM IST

Delhi Capitals, IPL 2021: दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम पिछले दो सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और इस बार वो हर हाल में खिताब जीतना चाहेगी। यहां देखिए दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पूरा कार्यक्रम और स्‍क्‍वाड।

Delhi Capitals IPL 2021 fixture: दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पूरा कार्यक्रम और स्‍क्‍वाड

नई दिल्‍ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इंडिया का त्‍योहार बनकर लौटने वाला है। बीसीसीआई ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस साल आईपीएल-14 की शुरूआत 9 अप्रैल को होगी और फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। दिल वालों की दिल्‍ली कैपिटल्‍स इस बार खिताब जीतने के अपना पूरा जोर लगाएगी। इस फ्रेंचाइजी ने पिछले दो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था।

श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कोशिश इस साल आईपीएल खिताब के सूखे को खत्‍म करने की होगी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स अपना पहला मैच एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ खेलेगी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम पिछले साल आईपीएल खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंची, लेकिन ट्रॉफी अपने हाथ में उठाने से वंचित रह गई। इस साल टीम खिताबी सूखा समाप्‍त करने का हरसंभव प्रयास करेगी।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पूरा कार्यक्रम देखिए यहां

तारीख  मैच  समय  मैदान
10 अप्रैल, 2021  CSK vs DC  7:30 शाम  मुंबई
15 अप्रैल, 2021  RR vs DC  7:30 शाम  मुंबई
18 अप्रैल, 2021  DC vs PK  7:30 शाम  मुंबई
20 अप्रैल, 2021  DC vs MI  7:30 शाम  चेन्नई
25 अप्रैल, 2021  SRH vs DC  7:30 शाम  चेन्नई
 27 अप्रैल, 2021  DC vs RCB   7:30 शाम  अहमदाबाद
29 अप्रैल, 2021  DC vs KKR  7:30 शाम  अहमदाबाद
 2 मई, 2021  PK vs DC  3:30 दोपहर  अहमदाबाद
8 मई, 2021  KKR vs DC  3:30 दोपहर  अहमदाबाद
11 मई, 2021  DC vs RR  7:30 शाम  कोलकाता
14 मई, 2021  RR vs DC  7:30 शाम  कोलकाता
17 मई, 2021  DC vs SRH      7:30 शाम  कोलकाता
21 मई, 2021   DC vs CSK  7:30 शाम  कोलकाता
23 मई, 2021   MI vs DC  3:30 दोपहर  कोलकाता

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम - शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, अवेश खान, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरिक नाटर्ज, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डैनियल सैम्स, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, टॉम कुरन, स्टीव स्मिथ, सैम बिलिंग्स, उमेश यादव, रीपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मेरीवाला और एम सिद्धार्थ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!