धुरंधर कप्तान हो गए हैं रिषभ पंत, धमाकेदार मैच में पंजाब को हराने के बाद किए एक से एक खुलासे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 08:38 AM IST

Rishabh Pant's post match statement after DC vs PBKS match: आईपीएल 2022 में सोमवार को बड़े मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर टॉप-4 में एंट्री हासिल की। जीत के बाद पंत ने अपनी रणनीतियां बताईं।

धुरंधर कप्तान हो गए हैं रिषभ पंत, धमाकेदार मैच में पंजाब को हराने के बाद किए एक से एक खुलासे
Photo Credit: Twitter

सोमवार रात नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए आईपीएल 2022 के रोमांचक व बेहद अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने गेंदबाजों के दम पर पंजाब किंग्स को 17 रन से मात दे दी। इस जीत के साथ ही जहां पंजाब के आगे के इरादों पर पानी फेरा, वहीं दिल्ली की टीम ने अंक तालिका की शीर्ष चार टीमों में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच के बाद दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं। 

हार..जीत का सिलसिला बदलना चाहते थे

दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने जीत के बाद कहा, "टूर्नामेंट में खेलते हुए हम एक मैच हार रहे थे और एक जीत रहे थे। एक टीम के रूप में हम इस सिलसिले को बदलना था और हमने उसको हासिल कर लिया।

कुलदीप ने क्यों नहीं कराया चौथा ओवर

मैच में जब पंजाब किंग्स को रोकने के लिए मशक्कत की जा रही थी तब चौथे ओवर में सबको उम्मीद थी कुलदीप यादव आकर जलवा बिखेरेंगे लेकिन पंत की रणनीति कुछ अलग ही निकली। इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'हमने उसे दूसरे हिस्से के लिए बचा रखा था और फिर ओस भी गिरने लगी। इसलिए हम एक बड़ा ओवर नहीं देना चाहते थे।"

क्या थी बल्लेबाजों की सोच

मुकाबला बड़ा था। जो हारता उसका सफर समाप्त होता, ऐसे में बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाजों की सोच क्या थी। इस पर कप्तान पंत बोले, "बल्लेबाजों की सिर्फ एक विचार प्रक्रिया थी कि इसे गहराई तक ले जाना था। स्पिनरों को विकेट पर अच्छी गेंदबाजी करते देखा गया था। विकेट भी धीमा था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!